---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: फलक नाज के बेघर होने से इमोशनल हुए अविनाश, क्या अधूरी रह जाएगी ये प्रेम कहानी

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 जहां पिछले कुछ समय लगातार लाइमलाइट में है और यहां हर दिन हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में बीते वीकेंड के एपिसोड पर घर में एलिमिनेशन हुआ और इस दौरान फलक नाज घर से बाहर आ चुकी है। इस मजबूत कंटेस्टेंट के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2023 11:45 पूर्वाह्न

bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 जहां पिछले कुछ समय लगातार लाइमलाइट में है और यहां हर दिन हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में बीते वीकेंड के एपिसोड पर घर में एलिमिनेशन हुआ और इस दौरान फलक नाज घर से बाहर आ चुकी है। इस मजबूत कंटेस्टेंट के घर से बेघर होने से अविनाश सचदेव को गहरा झटका लगा है और वह इस बात से काफी हर्ट हैं। वहीं फैंस अब दोनों की प्रेम कहानी आगे क्या मोड़ लेती है यह जानने के लिए बेताब हैं। फलक के बेघर होने से घर के कई कंटेस्टेंट शॉक्ड रह गए थे क्योंकि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा था कि फलक इतनी जल्दी घर से जा रही है। अब शो को सिर्फ 3 हफ्ते बचे हैं तो ऐसे में कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन तो लाजमी है।

फलक को जाते देख चौंक गए अविनाश सचदेव

जहां बीते एपिसोड की बात करें तो सलमान खान ने घरवालों से कहा कि अविनाश सचदेव, फलक नाज और जद हदीद बॉटम 3 कंटेस्टेंट है। इनमें से सभी कंटेस्टेंट को एक-एक नाम लेना था जो गेम में सबसे कम एक्टिव हैं। ऐसे में घर वालों ने फलक नाज का नाम लिया और इस तरह फलक घर से बेघर हो गई। वहीं फलक को जाते देख अविनाश चौंक गए और वह उनका हाथ थाम कर कहते हुए दिखे कि ‘चलो कुछ बात करनी है’। वहीं दरवाजा खुला देख फलक उनसे कहती है कि दरवाजा खुल गया है और वह चली जाती हैं।

क्या अविनाश और फलक की प्रेम कहानी बढ़ेगी आगे

दोनों की यह अंतिम मुलाकात फैंस को भी इमोशनल कर गई। वैसे अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बाहर अविनाश और फलक की मुलाकात होती है। फलक के बाहर जाते ही जब बेबिका ने अविनाश से पूछा कि क्या तुम बाहर जाकर उससे मिलोगे तो इस पर अविनाश कहते हैं कि जाते ही तुरंत। वहीं फलक ने बीते कुछ दिनों पहले यह कहा था कि उनका कोई ठीक नहीं है कि वह बाहर जाते ही गायब हो जाए। हालांकि बाद में सलमान खान के सामने उन्होंने इस बात को क्लियर किया कि उनके कहने का मतलब यह था कि वह बाहर बहुत कम निकलती हैं। अब फैंस को सिर्फ इस बात का इंतजार है कि इस लव स्टोरी की आगे कहानी क्या होती है। वहीं फलक के जाने के बाद जिया शंकर भी काफी इमोशनल नजर आई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026