---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: मनीषा को डूबती नैया से बचा पाएंगे फैंस, इस एक कंटेस्टेंट के साथ लटकी नॉमिनेशन की तलवार

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन एलिमिनेशन को लेकर हमेशा सस्पेंस बना रहता है। जहां हफ्ते की शुरूआत में नॉमिनेशन टास्क में इसकी खबर हो जाती है कि आखिर कौन इस बार घर से बेघर होने वाला है। इस बार नॉमिनेशन में दो ऐसे कंटेंडर का नाम शामिल हुआ है जिसे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2023 10:20 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 25, 2023 3:04 अपराह्न

BIGG BOSS OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन एलिमिनेशन को लेकर हमेशा सस्पेंस बना रहता है। जहां हफ्ते की शुरूआत में नॉमिनेशन टास्क में इसकी खबर हो जाती है कि आखिर कौन इस बार घर से बेघर होने वाला है। इस बार नॉमिनेशन में दो ऐसे कंटेंडर का नाम शामिल हुआ है जिसे लेकर कयासों का दौर जारी हो गया है। जी हां, इस हफ्ते हुए नॉमिनेशन के टास्क में मनीषा रानी और आशिका भाटिया घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुई हैं। वहीं लोग यह कयास लगा रहे हैं कि इस बार शायद मनीषा घर से बेघर होंगी। जहां पिछले हफ्ते मनीषा के गेम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं वहीं शो के होस्ट सलमान खान और कृष्णा अभिषेक ने उन्हें अपने गेम पर ध्यान देने की सलाह दी थी।

नॉमिनेशन टास्क में फंस गई मनीषा रानी

सलमान खान ने मनीषा रानी को कहा था कि आप दूसरे की गेम को स्ट्रांग करने की बजाय खुद पर ध्यान दें। वहीं कृष्णा ने भी उन्हें जमकर लताड़ा था क्योंकि वह उनके बारे में ऑफ कैमरा बात करती दिखी थी। जहां शुरुआत में मनीषा गेम पर फोकस कर रही थी और लोगों को एंटरटेन कर रही थी। वहीं पिछले कुछ हफ्ते से वह लगातार शो में गायब ही नजर आती है। ऐसे में अब जब नॉमिनेशन में वह आई है तो लोगों को लग रहा है जैसे वह घर से जाने ही वाली हैं।

पूजा भट्ट ने अभिषेक मल्हान को नॉमिनेशन से किया सुरक्षित

अगर नॉमिनेशन टास्क की बात करें तो इसने अभिषेक मल्हान, आशिका भाटिया और मनीषा रानी नॉमिनेट हुए थे। हालांकि कप्तान पूजा भट्ट अपने पावर का इस्तेमाल करते हुए अभिषेक को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर लेती है जिसके बाद मनीषा रानी और आशिका भाटिया इस हफ्ते नॉमिनेट है। कहा जा रहा है क्योंकि आशिका अभी हाल ही में घर में एंट्री ली है और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है तो हो सकता है कि मनीषा रानी ही बेघर हो जाए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मनीषा के फैंस क्या उन्हें बचाते हैं और वह घर में एक और हफ्ते रह पाती हैं। फिलहाल तो इस बारे में जानने के लिए अगले वीकेंड का इंतजार करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026