---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: क्या महेश भट्ट और किरण की लव स्टोरी पर बनी है यह फिल्म, पूजा भट्ट ने पेरेंट्स को लेकर किया बड़ा खुलासा

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले नजदीक है और ऐसे में कंटेस्टेंट एक दूसरे को मात देने के लिए भरसक कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां अगर वोटिंग पोल की बात करें तो एल्विश यादव का पलड़ा भारी लग रहा है लेकिन दूसरी तरफ अभिषेक को लेकर भी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2023 12:18 अपराह्न

bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले नजदीक है और ऐसे में कंटेस्टेंट एक दूसरे को मात देने के लिए भरसक कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां अगर वोटिंग पोल की बात करें तो एल्विश यादव का पलड़ा भारी लग रहा है लेकिन दूसरी तरफ अभिषेक को लेकर भी कहा जा रहा है कि वह जीत के दावेदार हैं। इस सबके बीच पूजा भट्ट पूरे शो में काफी सुर्खियों में रही हैं। जनता की पसंद बन कर आई पूजा भट्ट को बिग बॉस के घर में एंट्री मिली और इस दौरान वह कैमरे पर कई दफा बात करती हुई दिखाई दी। इतना ही नहीं घर में बीते एपिसोड में पूजा बेबीका के सामने अपने माता-पिता की लव स्टोरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या कह गई पूजा भट्ट।

कुछ इस तरह हुई थी महेश और किरण की मुलाकात

दरअसल पूजा भट्ट ने बेबीका धुर्वे से कहा कि सुपरहिट फिल्म आशिकी की कहानी उनके माता-पिता महेश भट्ट और किरण की कहानी पर बेस्ड है। हम पहले हिंदुजा अस्पताल के बगल में सिल्वर सैंड्स नाम से हमारी बिल्डिंग थी वहां रहते थे और मेरी मां घर के पास ही एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ती थी। अगर आपने फिल्म आशिकी देख रखी हैं तो आप देखे होंगे यह लव स्टोरी है जो असल में मेरे माता-पिता की है। मेरी मां बोर्डिंग स्कूल में थी और मेरे पिता स्कूल के सामने ही एक बिल्डिंग में रहा करते थे। एक दिन मेरे पिता गेम खेलने के लिए वहां गए थे और उन्होंने दूर से मेरी मां को देखा था। मेरी मां उस समय एथलीट हुआ करती थी और उन्हें देखकर मेरे पिताजी उनसे प्यार में पड़ गए।

कुछ इस तरह मिला दो अंजान लोगों को साथ

पूजा भट्ट ने आगे कहा कि “मेरी मां को देखने के बाद मेरे पिताजी उसी दिन शाम को दीवार से कूदकर उन्हें देखने के लिए एक बार फिर गए और पकड़े गए। उस समय मेरे पिताजी को मेरी मां के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया लेकिन प्रिंसिपल ने मेरी दादी को बुलाया और उन्हें इस बारे में बता दिया। मेरी दादी ने मेरे पिताजी से कहा कि यदि आप इतने बड़े हैं कि आप दीवार पर चढ़ सकते हैं और मेरी बेटी से मिल सकते हैं तो आप हमेशा के लिए मेरी बेटी की देखभाल कर सकते हैं।”

क्या है पूजा के लिए रिश्ते के मायने

पूजा ने बेबीका से कहा कि “उसी समय मेरे पिताजी ने मेरी मां का हाथ थाम लिया और उनकी जिम्मेदारी ले ली। लास्ट ईयर स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह आज तक एक रिश्ते में बंधे हुए हैं। दोनों भले ही अलग हो गए लेकिन आज भी वह एक साथ हैं। तुम्हें पता होगा कि मेरा दूसरा परिवार भी है तो इसे कहते हैं रिश्ता क्योंकि भले ही आपका रिश्ता बदल जाता है लेकिन अगर आप किसी का हाथ पकड़ते हैं तो आखिरी दिन तक उसे नहीं छोड़ते। समाज में वैसे तो ऐसे लोग बहुत कम है मेरी मां को भी इसके बारे में पता है लेकिन वह आज तक मेरे पिता से नहीं लड़ाई की। वो मेरे भाई और मुझसे लड़ती थी लेकिन मेरे पिताजी से नहीं पूजा भट्ट इस दौरान काफी इमोशनल नजर आई।

किसे मिलेगी बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी

अगर बिग बॉस ओटीटी की बात करें तो टॉप 5 में पूजा भट्ट, बेबीका धुर्वे, मनीषा रानी, एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान हैं। जहां पूजा शो शुरुआत से ही एक ऐसी छवि बना चुकी हैं जिसमें वह अक्सर घर को संभालती हुई नजर आती हैं। वहीं वह खुश है कि उनकी जर्नी काफी शानदार रही है और वह अपने तजुर्बे को मेंटेन रखने में कामयाब हुई। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी किसे मिलती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026