---Advertisement---

शिव-अब्दु के बाद क्या Bigg Boss OTT 3 के ये 3 कंटेस्टेंट निभा पाएंगे दोस्ती? वीडियो देख रणवीर और सना को लगेगा झटका

Bigg Boss OTT 3: तीन दोस्तों की हुई मुलाकात जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास जिसकी वजह से लोग कर रहे हैं तारीफ और बिग बॉस फैंस को मिला तोहफा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2024 11:08 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन लोगों के बीच अभी भी शो का खुमार जारी है। शो के कई कंटेस्टेंट लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस सबके बीच बिग बॉस ओटीटी के तीन दोस्तों को एक साथ स्पॉट किया गया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां ये तीनों एक साथ मस्ती करते हुए नजर आए। निश्चित तौर पर यह वीडियो Bigg Boss OTT 3 फैंस के लिए किसी को तोहफे से कम नहीं है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट देखने लायक है।

इन 3 दोस्तों की मस्ती चर्चा में

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें तीन दोस्तों की मुलाकात हुई जो साथ में आग लगाते हुए नजर आए। यह देख आप भी क्रेजी हो जाएंगे। हम बात कर रहे हैं नेजी, साई केतन राव और अदनान शेख की जिनकी मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई है और वे तीनों एक दूसरे से जिस तरह मिले उसे देख उनकी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। जहां नेजी और अदनान एक दूसरे को पहले से जानते थे वहीं साई केतन राव के साथ उनकी मुलाकात शो में हुई और फिर कुछ समय में उनकी बॉन्डिंग बन गई। इस वीडियो को देख यह साफ जाहिर है कि तीनों की मुलाकात बाहर भी हो रही है।

बॉन्डिंग देख लोग लुटा रहे प्यार

यह दोस्ती सिर्फ घर तक नहीं रही और वे अभी भी साथ हैं। बता दें कि जहां रणवीर शौरी को साई और नेजी की दोस्ती बाद में खटकने लगी थी वहीं सना मकबूल भी इन दोनों की दोस्ती के बीच थी। वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा शिव-अब्दु की दोस्ती तो दूसरे ने लिखा, “रणवीर और सना को झटका लगा होगा।” अदनान, नेजी और साई केतन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। लोग कमेंट में प्यार लुटाते नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा यह है बिग बॉस ओटीटी 3 के हीरो तो दूसरे ने कहा ये दोस्ती है या भाईचारा, एक फैन ने कहा कि नेजी के सॉन्ग में साई नजर आएगा।

सुर्खियों में रहे तीनों

गौरतलब है कि साई केतन राव और नेजी शो में टॉप 5 तक पहुंचे थे वहीं अदनान से की जर्नी बिग बॉस में कुछ दिन की रही लेकिन वह सुर्खियों में बने रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026