---Advertisement---

Bigg Boss Ott 3: क्या अरमान मलिक को सपोर्ट और विशाल पांडे को भगाने की फिराक में है मेकर्स? एक्टर ने कहा “बिग बॉस बायस…

Bigg Boss Ott 3 से जुड़ी ख़बरें सामने आ रही है कि, शो के मेकर्स विशाल पांडे को बाहर निकालने का सोच रहे हैं। जिससे एक एक्टर ने मेकर्स के खिलाफ आवाज उठाई और उन्हें बायस बताया।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 25, 2024 1:22 अपराह्न

Bigg Boss Ott 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss Ott 3: बीते कुछ दिनों पहले बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे देख हर किसी की आखें खुली रह गई। दरअसल शो में अरमान मलिक ने इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे को जोरदार थप्पड़ मारा था और जिसके कारण उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया। लेकिन, कल रात एपिसोड में दिखाया गया कि उन्हें सेव कर दिया गया है, जिससे घर से बेघर होने की तलवार यूट्यूबर लवकेश कटारिया, विशाल और शिवानी कुमारी के गले में लटकी हुई है। इसी बीच विशाल के फैंस और कई सेलेब्रिटी शो के मेकर्स पर भड़क उठे हैं। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

क्या Bigg Boss Ott 3 से विशाल को निकालने की फिराक में है मेकर्स?

हाल में जियो सिनेमा के ऑफिशियल पेज पर शो के मेकर्स द्वारा एक तस्वीर शेयर की गई थी जिसमें, विशाल की फोटो के साथ लिखा हुआ था एविक्टेड। हालांकि इस फोटो को बाद में डिलीट कर दिया गया था लेकिन, इस तस्वीर के लीक होने के बाद से हर कोई यही अंदाजा लगा रहा है कि, शो के मेकर्स बिग बॉस ओटीटी 3 से विशाल पांडे को निकालने का प्लान कर रहे हैं। इस खबर को सुनते ही विशाल पांडे के फैंस शो के मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं और उन्हें अरमान मलिक की तरफ बायस बता रहे हैं। क्योंकि अरमान पुरे सीजन के लिए नॉमिनेट थे लेकिन अब उन्हें सेव कर दिया गया। यह पोस्ट biggboss__khabri नामक हैंडल द्वारा शेयर की गई है। चलिए आब जानते हैं इसपर एक्स कंटेस्टेंट राजीव आदित्य ने क्या कहा है।

मेकर्स को अरमान के लिए बायस बताते दिखे राजीव

यहीं आपको बता दें, राजीव आए दिन अपने एक्स अकाउंट के जरिए शो पर कोई न कोई प्रतिक्रिया देते रहते हैं। यहीं अब एक्टर ने एक लेटेस्ट ट्वीट शेयर किया और बिग बॉस को बायस बताते दिखे। राजिव ने लिखा “अरमान ने विशाल को थप्पड़ मारा वो बाहर नहीं निकाला गया? वो विशाल को धक्के मार रहा है उसे कुछ नहीं कहा जा रहा। वो बहुत गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। तब भी उसे कुछ नहीं कहा जा रहा है! अरमान तुमने इस सीजन को गंदा बना दिया है और बीवी का नाम बर्बाद कर रहे हो!” यहीं एक्टर ने आगे लिखा “विशाल को न्याय कब मिलेगा? बिग बॉस आप अरमान की तरफ इतने बायस क्यों हैं?”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026