---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने लवकेश कटारिया पर लगाए दोगला होने का आरोप, कहा ये आदमी…

Bigg Boss OTT 3 का रीसेंट प्रोमो सामने आया है जिसमें, अरमान मलिक यूट्यूबर लवकेश कटारिया को दोगला बोलते और उनकी क्लास लगाते दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं क्यों।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 24, 2024 2:22 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों आए दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। इसी तरह अब एक दूसरे से मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक और लवकेश कटारिया भी भीड़ गए हैं। दरअसल, शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें दोनो एक दूसरे पर निशाना साधते और अरमान यूट्यूबर लवकेश को दोगला बोलते नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं माजरा क्या है।

Bigg Boss OTT 3 में अरमान ने लवकेश पर लगाए दोगला होने के आरोप

बिग बॉस ओटीटी 3 के रीसेंट प्रोमो में देखा जा सकता है कि, सभी घर वाले टास्क के दौरान एक दूसरे को नीचा दिखा रहे हैं। इसी बीच अरमान कहते दिखे “मैं विशाल से लड़ता हूं तो वो बिल्कुल ठस्से में पीछे रहते हैं” इसके जवाब में लवकेश कहते हैं “वो खुद इतने सक्षम हैं कि आगे वाले को करार जवाब दे सकें” उनका यह जवाब सुन अरमान ने कटारिया को दोगला बताया और कहा “ये आदमी नलकी है ये दोनों साइड बोलता है, दोगले।” अरमान मलिक के इस आरोप से यह साफ हो रहा है कि, वह कटारिया को फेक मानते हैं और उनकी दोस्ती भी नकली है।

राशन के लिए एक दूसरे से भिड़े घर वाले

अगर बात की जाए प्रोमो में हो रहे टास्क की तो आपको बता दें, घर में एक राशन टास्क कराया जा रहा है, जिसमें सभी घर वालों को एक दूसरे पर इल्जाम लगाना है और राशन हासिल करने के लिए दूसरों को नहीं जीतने देना। इसी के साथ बता दें, सभी घर वाले इस राशन टास्क को जीतने के लिए अपनी जान लगा देते हैं और जमकर एक दूसरे पर इल्जाम लगाते हैं। इसी बीच सना ने अरमान पर इल्जाम लगाए तो, वहीं दूसरी तरफ कृतिका ने नैजी पर इल्जामों की बारिश कर डाली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026