---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: लड़की को बॉडी शेम करना पड़ा Armaan Malik पर भारी, कंटेस्टेंट बोली “मैं अरमान का जीना हराम…

Bigg Boss OTT 3 का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें, Armaan Malik लड़की को बॉडी शेम करते दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं माजर क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 22, 2024 5:03 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में कोई कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा विवादों में रहा है तो, वह और कोई नहीं मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक ही है। कभी वह घर में दूसरों को थप्पड़ मारने के लिए चर्चाओं में आएं तो, कभी बीबी हाउस में वाइफ के साथ इंटिमेट होने को लेकर। यहीं अब यूट्यूबर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं दरअसल, शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें, अरमान टास्क कर रही सना सुल्तान को बॉडी शेम करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बार सना भी फुल मूड में दिख रही हैं और अरमान के खिलाफ आवाज उठाती नजर आईं। चलिए प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 3 में बॉडी शेम करना अरमान मलिक को पड़ा भारी

हाल में शो के मेकर्स द्वारा बिग बॉस ओटीटी 3 का एक लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि, सभी घर वाले खुदको बचाने के लिए टास्क कर रहे हैं। इसी बीच अरमान एक्ट्रेस सना को टास्क करने से रोकने के लिए बॉडी शेम करते हैं और कहते दिखे “अगर हील्स उतार के तुम चलती हो तो ऐसा नहीं होता ये बच्चा किसका गुम हो गया है.. लेके जाओ इसको।” टास्क के दौरान सना कुछ नहीं बोलती लेकिन, जब वह अंदर आती हैं तब कहती दिखीं “मैं अरमान जी का जीना हराम कर दूंगी, आज आपने मेरी हाईट पे, मेरे फेस का मजाक उड़ाया, ये हाईट पर बॉडी शेम करना नहीं हुआ तो क्या हुआ।” सना की इस बात को सुनकर भी अरमान को अपनी गलती का एहसास नहीं हुआ और वह अपनी बात पर डटे नजर आए।

घर से बेघर हो चुकी हैं सना

इसी के साथ आपको बता दें, कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि शो की कंटेस्टेंट सना सुल्तान शो से एलिमिनेट हो गई हैं। बताया जा रहा है सना के अलावा और दीपक चौरसिया के बाद वाइल्ड कार्ड बनकर आए इन्फ्लुएंसर अदनान शैख का सफर भी शो से चंद दिनों में ही खत्म हो गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026