---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: वाइल्ड कार्ड बनकर आए अदनान शेख पर भड़क उठे बिग बॉस, दिखा डाला बाहर का दरवाजा

Bigg Boss OTT 3 का लेटेस्ट प्रोमो समाने आया है जिसमें, बिग बॉस वाइल्ड कार्ड बनकर आए अदनान शेख पर भड़कते और उन्हें बाहर का दरवाजा दिखाते दिख रहे हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 16, 2024 3:30 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 और भी ज्यादा एंटरटेनिंग हो गया है और शो में कोई न कोई नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। यहीं शो में पहले वाइल्ड कार्ड यानी अदनान शेख की एंट्री भी हो गई है। शो में इन्फ्लुएंसर ने आते ही धूम मचाना और कई कंटेस्टेंट को टारगेट करना भी शुरू कर दिया है। इसी बीच अदनान ने कुछ ऐसा किया है जिससे बिग बॉस ही उनपर भड़क उठे और उनकी जमकर क्लास लगते नजर आए। चलिए जानते हैं इन्फ्लुएंसर ने आखिर ऐसा क्या किया है।

वाइल्ड कार्ड अदनान शेख पर भड़क उठे बिग बॉस

हाल में बिग बॉस ओटीटी 3 का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस वाइल्ड कार्ड अदनान शेख पर बुरी तरह भड़कते और उनकी क्लास लगाते दिख रहे हैं। दरअसल, जब से इन्फ्लुएंसर अदनान शो में आए हैं, वह घर वालों को बाहर की खबर देते और उनसे बाहर की बाते ही करते नजर आ रहे हैं। बाहर की बातें घर में नहीं की जा सकती, जिससे बिग बॉस वाइल्ड कार्ड अदनान पर भड़क उठे। इसी बीच उन्होंने कहा “आपको शायद इस घर में रहने और इस खेल को खेलने का शौक नहीं है, बल्कि नियमों के दायरे में रह रहे घर वालो को बाहर की न्यूज़ देने का ज्यादा शौक है।”

Bigg Boss OTT 3 में अदनान को मिली ये बड़ी सजा

बता दें प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि, बिग बॉस ने इन्फ्लुएंसर अदनान को बाहर का दरवाजा दिखा दिया है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि वाइल्ड कार्ड अदनान शेख को बाहर नहीं निकाला गया बल्कि, सभी घर वालों को सेव कर उन्हें अकेले नॉमिनेट कर दिया गया है। यहीं नहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि, अदनान को आखिरी मौका दिया गया है अगर वह फिर ऐसा करते हैं तो, उन्हें घर से बेघर कर दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Annu Kapoor

अप्रैल 29, 2026

Aditya Dhar

अप्रैल 29, 2026

Salman Khan

अप्रैल 29, 2026

Diljit Dosanjh

अप्रैल 29, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

अप्रैल 29, 2026

Toxic

अप्रैल 29, 2026