---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी की हरकतों से गुस्से में आग बबूला हुए BJP सांसद रवि किशन?

Bigg Boss OTT 3 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें, BJP सांसद रवि किशन कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी पर भड़कते दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 14, 2024 12:46 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 में बीती रात शो होस्ट अनिल कपूर वीकेंड का वार होस्ट करते नजर आ रहे थे। शो में वीकेंड का वार हो और कोई धमाका न हो ऐसा तो, हो ही नहीं सकता। इसी तरह शो का एक लेटेस्ट प्रोमो जियो सिनेमा के ऑफिशियल पेज कर शेयर किया गया है जिसमें, BJP सांसद रवि किशन बीबी कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी पर भड़कते और उनकी किसी हरकत पर गुसा करते नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं माजरा क्या है और रवि किशन इन्फ्लुएंसर शिवानी की किस हरकत से नाराज हैं।

Bigg Boss OTT 3 में शिवानी की इन हरकतों पर भड़के रवि किशन

बता दें शिवानी अपनी देसी भाषा में बात करती हैं और उसी में वह कभी-कभी लोगों से बदतमीजी भी कर देती हैं। इन्फ्लुएंसर शिवानी की यही हरकत BJP सांसद रवि किशन को खासा पसंद नहीं आई, जिससे वह वीकेंड का वार पर शिवानी की क्लास लगाते दिखे। इसी बीच एक्टर ने कहा ‘भाषा की आड़ में आप किसी को अपमानित तो नहीं कर सकते, तुम छेड़ती हो ये गलत बात है” इसके जवाब में शिवानी कहती हैं “अपनी मम्मी की कसम खा रहे हैं सर हम ऐसे ही बात करते हैं।” आगे बढ़कर रवि कहते दिखे “वो सब कुछ जानता हूं लेकिन, शिवानी कोई भाषा, कोई भी संस्कृति भारत में नहीं सिखाती अपमानित करके अपने आप को आगे बढ़ाने का।”

शो में खत्म हुआ चंद्रिका दीक्षित का सफर

बताते चलें, इस बार सभी घर वालों में से लवकेश कटारिया, विशाल पांडे, चंद्रिका दीक्षित, अरमान मलिक और शिवानी कुमारी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे। यहीं अब कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा बताया जा रहा है कि, शो से वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित का सफर खत्म हो गया है और वह शो से एलिमिनेट हो गई हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

The Odyssey

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026

Samay Rain

जुलाई 15, 2026

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026