---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: दोस्ती में दरार! क्यों कटारिया की हुई विशाल से लड़ाई, सना मकबूल बोलीं- ‘एटीट्यूड नहीं चाहिए’

Bigg Boss OTT 3: इस वीडियो को देखने के बाद फैंस हैरान रह गए क्योंकि इसमें सना विशाल और कटारिया में बहस हो रही है जिसके बाद लोगों का मानना है कि क्या इनकी दोस्ती में दरार आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2024 8:12 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में दोस्ती और दुश्मनी का कुछ कहा नहीं जा सकता। कब किसके साथ दोस्ती हो जाए और अगले ही पल में दो लोग एक दूसरे के जानी दुश्मन बन जाते हैं। घर में कई दोस्ती को आज भी उदाहरण के तौर पर देखा जाता है तो कई दुश्मन भी इस घर में काफी चर्चा में रहे है। इस सीजन में सना मकबूल, विशाल पांडे और लव कटारिया की दोस्ती कुछ ऐसी ही रही जिसे लोगों ने खूब पसंद किया लेकिन शो के अंत तक क्या तीनों की दोस्ती टूट जाएगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं।

क्या है इस वीडियो में

शो खत्म होते के साथ-साथ विशाल सना और लवकेश की दोस्ती का सफर भी खत्म हो जाएगा। दरअसल इस वीडियो में यह दिखाया गया है कि कटारिया सना मकबूल और विशाल पांडे पर बिफरे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान लव कहते हैं कि “तुम दोनों की एक आदत बताता हूं जो बहुत बुरी है तुम दोनों मेरी बातों को हमेशा काटते हो हमेशा। मैंने विशाल को कई दफा देखा है कि वह मेरी बात काट देता है।” वहीं विशाल भी तेवर में आ जाता है और वह कहता है कि मैं जब बोलूंगा तो तुम भी चुप बैठोगे और तुम जब बोलोगे तो मैं भी चुप रहूंगा।

क्या है ट्विस्ट

वहीं कटारिया यह कहते हुए नजर आते हैं कि तुम लोग जैसे करते हो वह बहुत गलत लगता है इस पर सना गुस्से में यह कह देती है कि एटीट्यूड नहीं चलेगा। इस पर कटारिया यह कहते नजर आते हैं कि थैंक्स यार थैंक्स विशाल। हालांकि वीडियो तो इतने पर खत्म हो जाता है लेकिन इसमें क्या ट्विस्ट होने वाला है यह देखना दिलचस्प है।

वीडियो देख लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो को देखकर यूज़र ने लिखा यह नॉर्मल कन्वर्सेशन होगा इन्होंने एडिट कर दिया तो दूसरे ने कहा नहीं यह नहीं हो सकता। एक ने कहा लव कटारिया को निकालने का प्लान है तो दूसरे ने कहा अरे यह ये में क्यों लड़ रहे हैं। एक यूजर का कहना है हो गया दोस्ती।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chia Seeds

अप्रैल 17, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026