---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: वाइल्ड कार्ड अदनान शेख की एंट्री पर Elvish Yadav का बड़ा बयान, कहा “अब मजा आएगा…

Bigg Boss OTT 3 में अदनान शेख शो के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए हैं। यहीं इन्फ्लुएंसर की एंट्री पर मशहूर यूट्यूबर Elvish Yadav का रिएक्शन सामने आया है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 15, 2024 1:46 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में शो के सबसे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। बताते चलें, यह पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट टीम 07 के अदनान शेख हैं। इन्फ्लुएंसर को शो में एंट्री लेते ही कई कंटेस्टेंट पर निशाना साधते और उन्हें खुलेआम ललकारते देखा गया। यहीं आपको बता दें अदनान की शो में एंट्री पर मशहूर यूट्यूबर और एक्स बीबी कंटेस्टेंट एल्विश यादव का रिएक्शन भी सामने आया है। दरअसल, यूट्यूबर ने अपना एक रीसेंट व्लॉग शेयर किया और वाइल्ड कार्ड अदनान पर निशाना साधते दिखे। चलिए अब एल्विश के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।

वाइल्ड कार्ड अदनान पर निशाना साधते दिखे एल्विश यादव

बीती रात यानी वीकेंड का वार एपिसोड में जाने-माने इन्फ्लुएंसर अदनान शेख ने अपनी धमाकेदार एंट्री से हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। इसी बीच मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपना व्लॉग शेयर किया और अदनान की एंट्री पर रिएक्ट करते दिखे। जहां उन्होंने कहा “मैंने देखा शो में अदनान आ रहा है मेरा फेवरेट कंटेस्टेंट, मैंने कहा ये तो बहुत मजे वाली बात हो गई, अब तो मैं शो जरूर देखूंगा मेरा फेवरेट कंटेस्टेंट आया है। मैं देखना चाहता हूं कटारिया वर्सिज अदनान मां की कसम एक हमारे साइड का बंदा एक उनकी साइड का उनसे तो, पहले ही दुश्मनी रहती है मजा आएगा।”

Bigg Boss OTT 3 में आते ही अदनान ने इन कंटेस्टेंट पर चलाए तीखे तीर

वाइल्ड कार्ड बनकर आए अदनान शेख शो में आते ही काफी जोश और एक्साइटमेंट से भरे हुए दिख रहे थे, जहां शो होस्ट अनिल कपूर ने उनका शानदार स्वागत भी किया। इसी बीच होस्ट अनिल कपूर ने अदनान से सवाल किया और कहते दिखे “इस घर में आपकी घर वालों से दुश्मनी है, कौन है वो” इसके जवाब में अदनान कहते दिखे “कटारिया, जो भाईचारा वो दिखाने की कोशिश कर रहा है सब फेक है” यहीं आगे बढ़ते हुए इन्फ्लुएंसर ने लवकेश को एल्विश का मैनेजर बताया और कहा “मैंने कहा था कटारिया मैनेजर है एल्विश का और मैं आज भी कहता हूं। भाईचारा कुछ भी नहीं है भाई ने तुझे चारा बना दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026

Salman Khan

जून 2, 2026

Kangana Ranaut

जून 2, 2026

Madhuri Dixit

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026