---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्या आधी-अधूरी चीजें दिखाकर कंटेस्टेंट की छवि के साथ किया जाता है खिलवाड़? पायल-सम्भावना ने खोल दी पोल-पट्टी

Bigg Boss OTT 3: एविक्शन के बाद पायल मलिक ने बिग बॉस पर उठाए सवाल, कहा दिखाया जाता है कुछ ऐसा जो होता है गलत और आधी-अधूरी सच्चाई, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2024 1:50 अपराह्न | Updated: जुलाई 3, 2024 12:04 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर से पायल मलिक एलिमिनेट हो चुकी है और हर इंटरव्यू में अरमान मलिक और कृतिका मलिक के साथ रिलेशनशिप को लेकर बातें करती नजर आ रही हैं। अब उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से बिग बॉस पर निशाना साधा है। एक्स कंटेस्टेंट संभावना सेठ के साथ एक वीडियो में वह यह कहती हुई नजर आ रही है कि उन्हें ऐसा लगता है कि गलत तरीके से कंटेस्टेंट की छवि को बाहर दिखाया जाता है। सोशल मीडिया पर संभावना सेठ के साथ या यह पायल का काफी चर्चा में है और एक बार फिर बिग बॉस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

छोटे-छोटे क्लिप से किया जाता है गलत पोर्ट्रेट

दरअसल इस वीडियो में जब संभावना पायल से यह सवाल करती हैं कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें पूल में कृतिका और अरमान नजर आ रहे थे क्या आप उनके साथ नहीं होती थी क्योंकि वहां तो यही दिखाया जाता था कि सिर्फ कृतिका और अरमान क्लोज हैं। जिस पर पायल सफाई देती हुई नजर आती है। वह कहती है कि बिग बॉस के घर में गलत तरीके से पोर्ट्रेट किया जाता है। छोटे-छोटे क्लिप को इस तरह से दिखाया जाता है जैसे कि ये लगे कि वहां सब कुछ गलत हो रहा है।

जिंदगी पर पड़ता है इसका असर

वहीं इस पर संभावना सेठ भी हामी भरती हुई नजर आती है और कहती है कि यह मेरे से बेहतर कौन समझ सकता है क्योंकि मेरे समय में भी यही किया जाता था। छोटे-छोटे क्लिप को शेयर किया जाता था जिससे यह दिखता था कि संभावना सेठ लड़ाई कर रही है। वहीं पायल मलिक भी यही कहती है लेकिन पता नहीं क्यों ऐसा किया जाता है। वहीं वीडियो में संभावना सेठ यह भी कहती है कि ये छोटे-छोटे क्लिप शेयर करने वाले लोगों को यह सोचने की जरूरत है कि इससे किसी इंसान की जिंदगी पर प्रभाव पड़ सकता है।

अच्छी चीजों को नहीं दिखाते

वहीं इस वीडियो में एक बार फिर पायल मलिक बहुविवाह प्रथा और अपने रिलेशनशिप पर बात करती हुई नजर आई। इस वीडियो को फिलहाल लोग खूब पसंद कर रहे हैं और एक बार फिर बिग बॉस सवालों के घेरे में है। हालांकि दोनों ने ही बिग बॉस को लेकर कोई सवाल नहीं उठाए हैं लेकिन उन्होंने यह कहा कि ये क्लिप आम जनता के लिए भी ठीक नहीं है। पायल यह भी कहती है कि अच्छी चीजों को नहीं दिखाया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026