---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्या शिवानी को विशाल के खिलाफ भड़काने में लगी हैं वड़ा पाव गर्ल? प्रोमो देख भड़क उठा फैंस का गुस्सा

Bigg Boss OTT 3 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें, वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित शिवानी कुमारी को विशाल पांडे के खिलाफ भड़काती दिख रही हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 8, 2024 1:35 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: इन दिनों सबे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 जंग का मैदान बना हुआ है। यूट्यूबर पायल मलिक की एक टिप्णी ने ऐसा माहौल बदला की, बात हाथा पाई तक पहुंच गई और अरमान मलिक ने विशाल पांडे पर हाथ उठा दिया। शो को बाहर से देख रहे लोग इसपर अपनी अलग-अलग राय देते दिख रहे थे। यहीं अब शो के कंटेस्टेंट भी इस घटना पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दिखा रहे हैं। इसी बीच शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया जिसमें, वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित शिवानी कुमारी को विशाल पांडे के खिलाफ भड़काती दिखीं। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है?

Bigg Boss OTT 3 प्रोमो में शिवानी को विशाल के खिलाफ भड़काती दिखीं चंद्रिका

अरमान मलिक द्वारा इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे को थप्पड़ मारने के बाद शो का एक रीसेंट प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित शिवानी कुमारी को विशाल पांडे के खिलाफ भड़काती और उन्हें उकसाती दिख रही हैं। इसी बीच वह शिवानी से कहती है “कल का जो चीज हुआ तेरे सामने, तुझे क्या लगता है विशाल ने जो भी किया वो सही है” इसके जवाब में शिवानी कहती हैं “नहीं।” यहीं चंद्रिका आगे कहती हैं “तू उसके साथ उठ-बैठ कैसे रही है?” इसके जवाब में शिवानी कहती हैं “अगर उसकी एक गलती पर उसकी पूरी लाइफ खत्म कर दें, ये तो नहीं हो सकता।”

प्रोमो देख भड़क उठा फैंस का गुस्सा

जैसे ही यह प्रोमो वीडियो लोगों ने देखा उनका गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया और वह सभी लोग वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित की क्लास लेने लगे। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “चंद्रिका और अरमान दोनों को आउट करो” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “चंद्रिका शट अप।” यही नहीं कई लोगों ने शिवानी की तारीफ की और लिखा “शिवानी सही बोल रही है” वहीं दूसरे ने कमेंट किया “विशाल का एक ही साथ दे रही हैं वो है शिवानी ❤।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026