---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी पर गंदा इल्जाम लगाते हुए कृतिका मलिक ने की मारपीट! अरमान की बीवी को यूजर्स बोले-घिनौना

Bigg Boss OTT 3 में शिवानी कुमारी औक कृतिका मलिक की लड़ाई का वीडियो वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 23, 2024 11:39 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस का घर जंग का मैदान बन चुका है। यहां पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों के साथ-साथ धक्का-मुक्की होती रहती है। बिग बॉस ऑटीटी -3 का फिनाले जितना नजदीक आता जा रहा है, उतना ही रोमांचक होता जा रहा है। वैसे तो Bigg Boss OTT में बचे सभी कंटेस्टेंट्स काफी अच्छे हैं। लेकिन खबरों में सबसे ज्यादा दो बीवियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक बने रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने पत्नी कृतिका मलिक पर गलत कमेंट करने के कारण विशाल पांडे की पिटाई की थी। इस दौरान बिग बॉस के अंदर और बाहर काफी विवाद हुआ था। एक बार फिर से अरमान मलिक और उनकी पत्नी खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह है, अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक और शिवानी कुमारी की लड़ाई।

शिवानी कुमारी और कृतिका मलिक की भयंकर लड़ाई

इस लड़ाई का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कृतिका शिवानी पर खुजली करके खाना बनाने का आरोप लगा रही हैं। इतना ही नहीं शिवानी कुमारी पर बहस के दौरान चढ़ती हुई और धक्का देती हुई भी नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को officialjiocinema नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला गया है। इसकी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कृतिका मलिक शिवानी कुमारी पर आरोप लगाते हुए बोल रही हैं कि, शिवानी ने पैर में पहले खुजली की फिर खाना बना रही है। इस बात का वह मुद्दा बना देती है और नहाने के लिए बोलती हैं। इस बीच शिवानी लगातार मना करती रहती हैं। इस दौरान कृतिका शिवानी की तरफ बहस करते हुए आगे बढ़ती है और दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरु हो जाती है। इस लड़ाई में शिवानी लगातार कृतिका को पीछे हटने को बोल रही हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है शिवानी को कृतिका धक्का दे रही हैं।

Bigg Boss OTT 3 देख फूटा यूजर्स का गुस्सा

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा कृतिका मलिका पर फूट पड़ा है और वह अरमान की पत्नी को घिनौना बताते हुए घर से निकालने की अपील कर रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026