---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी को विनर बनाने के लिए मेकर्स का मास्टरप्लान! क्या कृतिका करेंगी सना और कटारिया का पत्ता साफ

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी मेकर्स पर एक बार फिर उठ रहे हैं सवाल, क्य रणवीर शौरी को विनर बनाने की है कोशिश, कृतिका मलिक को मिलेगा यह स्पेशल पावर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2024 5:36 अपराह्न | Updated: जुलाई 30, 2024 1:37 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी फाइनल के बेहद करीब है लेकिन इस बार लोगों के बीच यह खबर शुरू से ही चर्चा में है कि शो में पक्षपात किया जा रहा है। वही इस सबके बीच एक बार फिर लोगों का कहना है कि रणबीर शौरी को विनर बनाने के लिए मेकर्स जद्दोजहद में लगे हुए हैं और उन्होंने मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया है। रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जाने लगा तो लोग इसे लेकर एक बार फिर शो और मेकर्स पर सवाल उठाने लगे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों शो है कटघरे में।

क्या कृतिका के हाथ आएगी जिम्मेदारी

https://twitter.com/KhabriBossLady/status/1817497769009152316

रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि रणवीर शौरी को हेड ऑफ हाउस से हटाने के बाद कृतिका मलिक नई हेड ऑफ हाउस बनेगी और स्पेशल पावर मिलने के बाद कृतिका लव कटारिया और सना मकबूल को नॉमिनेट कर देंगी। वहीं मेकर्स लव कटारिया को विनर की लिस्ट में नहीं देखना चाहते हैं इस वजह से इस तरह की प्लानिंग कर रहे हैं। खैर यह तो सिर्फ लोगों का मानना है लेकिन शो में आगे क्या होता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। क्या वाकई कृतिका मालिक बन जाती है घर की नई हेड ऑफ हाउस या फिर होता है कुछ और ट्विस्ट।

क्या बेघर हो जाएंगे लव

रिपोर्ट में तो यह भी कहा जा रहा है कि लव कटारिया शो से जल्दी एविक्ट हो जाएंगे लेकिन इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बिग बॉस से स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में से एक विशाल पांडे के बेघर होने के बाद फैंस काफी गुस्से में हैं। वहीं कहा जा रहा है कि मेकर्स रणवीर को विनर बनाना चाहते हैं जिस वजह से इस तरह का खेल खेला जा रहा है।

कंटेस्टेंट के बीच है कांटे की टक्कर

जहां तक शो की बात करें तो कई कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में सना मकबूल का नाम शुमार है। लव कटारिया को भी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प कि आखिर किसकी जीत होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026