---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: वीकेंड का वार में एक दूसरे को खुलेआम ललकारते दिखेंगे Mr Faisu और Elvish Yadav, जानें कैसे

Bigg Boss OTT 3 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि Mr Faisu और Elvish Yadav वीकेंड का वार में एक दूसरे से टकराने वाले हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 19, 2024 6:05 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में बीते कई दिनों से खूब घमासान देखने को मिल रहा है। इसी तरह एल्विश यादव के दोस्त लवकेश कटारिया और मिस्टर फैजू के खास दोस्त अदनान शेख के बीच हुई लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी। यहीं अब शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है और बताया जा रहा है कि, मशहूर यूट्यूबर एल्विश और इन्फ्लुएंसर फैजू वीकेंड का वार पर एक दूसरे को ललकारने वाले हैं। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

वीकेंड का वार पर एक दूसरे को ललकारते दिखेंगे एल्विश और फैजू

शो से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आती रहती हैं। यहीं इस बार तेजी से एक खबर वायरल हो रही है कि यह वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। क्योंकि, इस बार दो कट्टर दुश्मन एल्विश और फैजू एक दूसरे के आमने-सामने खड़े दिखाई देंगे। दरअसल, biggboss__khabri नामक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें, दावा किया जा रहा है कि यूट्यूबर एल्विश यादव और इन्फ्लुएंसर फैजू इस वीकेंड का वार पर एक साथ नजर आने वाले हैं। अभी इस खबर पर मेकर्स द्वारा कोई कंफर्मेशन नहीं दिया गया है लेकिन, कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा इस वायरल होती खबर की पुष्टि की जा रही है।

Bigg Boss OTT 3 की ये खबर सुन एक्साइटेड हुए फैंस

जैसे ही यह खबर लोगों ने देखी, वह सभी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए और कमेंट बॉक्स में अपनी एक्साइटमेंट दिखाते नजर आए। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट किया “अब आएगा न मजा” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “एक्साइटेड।” इसी दौरान फैजू के फैंस सामने आए और कहते दिखे “अब आएगा मजा, फैजू सोशल मीडिया का किंग” यहीं एक यूजर ने दोनों को शो में बुलाने को टीआरपी स्टंट बताते हुए लिखा “अब बढ़ेगी टीआरपी, ये सब टीआरपी के लिए किया जा रहा है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 15, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

The Odyssey

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026