---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: एक बार फिर Shivani Kumari पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, ये कंटेस्टेंट भी हैं शामिल

Bigg Boss OTT 3 में एक बार फिर गांव की गोरी Shivani Kumari पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 1, 2024 12:38 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो Bigg Boss OTT 3 में आए दिन कोई न कोई नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। शो में कई कंटेस्टेंट ऐसे हैं जो पहले दिन से ही बाकी घर वालों के निशाने पर बने हुए हैं। यहीं उन कंटेस्टेंट में से एक नाम गांव की गोरी शिवानी कुमारी का भी है। जब से शिवानी घर में आई हैं बाकी घर वाले उनपर जमकर निशाना साधते दिख रहे हैं और एक बार फिर वह बाकी कंटेस्टेंट के हत्थे चढ़ गई हैं। जिससे एक बार फिर घर वालों ने उन्हें घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। चलिए जानते हैं ऐसा कैसे हुआ और क्यों?

एक बार फिर Shivani Kumari पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

हाल में biggboss__khabri नामक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें यूजर ने बताया कि, घर में दूसरे नॉमिनेशन की प्रक्रिया कराई जा रही है। इस पोस्ट के थोड़ी देर बार यूजर ने दूसरा पोस्ट शेयर किया और खुलासा किया कि, शिवानी कुमारी एक बार फिर घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गई हैं। सूत्रों की माने तो, बिग बॉस ने इस बार दो-दो कंटेस्टेंट को बुलाया और नॉमिनेशन टास्क कराया। इसी बीच साई केतन राव और सना सुल्तान ने आपसी सहमति दिखाई और शिवानी कुमारी को नॉमिनेट कर डाला।

बॉटम 2 में रह चुकी हैं शिवानी

यहीं आपको बताते चलें पिछले हफ्ते भी शिवानी कुमारी नॉमिनेट हुईं और नीरज गोयत के साथ बॉटम 2 में थी। लेकिन, पिछली बार घर वालों ने शिवानी को बचाया और नीरज को एलिमिनेट कर दिया। अब यह देखना होगा कि, उनकी जनता इस बार उन्हें बचाती है या नहीं।

ये कंटेस्टेंट भी हैं नॉमिनेट

इसी के साथ आपको बता दें, शिवानी कुमारी के अलावा घर से बेघर होने के लिए पौलमी दास, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित और रैपर नैजी नॉमिनेटेड हैं। इन घर वालों को भी बाकी कंटेस्टेंट द्वारा ही नॉमिनेट किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026