---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: शो से बाहर आते ही Elvish Yadav से पंगा ले बैठीं पौलमी दास, जानें कैसे

Bigg Boss OTT 3 से बाहर निकलते ही धाकड़ गर्ल पौलमी दास ने Elvish Yadav से पंगा ले डाला और उनके लिए एक ट्वीट पोस्ट किया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 5, 2024 2:10 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो Bigg Boss OTT 3 काफी ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है। शो का अभी दूसरा हफ्ता भी कम्पलीट नहीं हुआ कि, शो में अब तक 3 एलिमिनेशन हो चुके हैं। यहीं बीते कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस और मॉडल पौलमी दास भी घर से बेघर हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने शो से बाहर होने के बाद कई बड़े बयान दिए हैं। यही नहीं, उन्होंने मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव से भी पंगा ले लिया है। चलिए जानते हैं कैसे।

Bigg Boss OTT 3 से निकलते ही पौलमी ने लिया एल्विश से पंगा

https://twitter.com/Poulomitweets/status/1808941188852166658

हाल में बिग बॉस ओटीटी 3 से एविक्ट हुई एक्ट्रेस पौलमी दास ने अपने एक्स अकाउंट पर यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ एक ट्वीट शेयर किया और उनसे पंगा लेती दिखीं। अपने इस ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा “ये काफी दुख की बात है, बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर ने साई केतन को खुलेआम धमकी दी है। क्या आप यंग जनरेशन को ऐसे इंपायर करते हैं? ये बिल्कुल भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है, मैं बहुत निराश हूं!!!!” अपने इस ट्वीट से पौलमी खुलेआम यूट्यूबर एल्विश यादव को ललकारती और उनके हरकतों पर उनकी क्लास लगाती दिखीं।

एल्विश यादव के सपोर्ट में उतरी एल्विश आर्मी

https://twitter.com/jitinsaxen5131/status/1808942913273147685

किसी ने एल्विश पर निशाना साधा हो और एल्विश आर्मी यानी यूट्यूबर के चाहने वाले चुप हों ऐसा हो ही नहीं सकता और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जैसे ही पौलमी ने अपना यह ट्वीट पोस्ट किया एल्विश आर्मी यूट्यूबर के सपोर्ट में उतर आई। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “एल्विश के नाम पर ही अपने फ्लॉप करियर को रिवाइव करेंगी क्या?” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “सॉरी इससे री-एंट्री नहीं हो पाएगी।” एक यूजर ने तो, एल्विश को डिफेंड करते हुए लिखा “जब साई ने नेशनल टीवी पर मरने की बात की थी तब आपका मुंह क्यों बंद था।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026