---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी के फ्रेंड्स और फैमिली दिखे फिनाले से गायब, शहनाज के वीडियो मैसेज देख लोग बोले- ‘फेम और सिम्पेथी…’

Bigg Boss OTT 3: क्या शहनाज गिल का वीडियो मैसेज दिखा कर रणवीर शौरी को प्रमोट करना चाहते हैं मेकर्स, आखिर क्यों गुस्सा हुए यूजर्स, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2024 9:47 अपराह्न | Updated: अगस्त 2, 2024 10:35 अपराह्न

BIGG BOSS OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले की शुरुआत होने के साथ एक बार फिर रणवीर शौरी विवादों में आ गए हैं और मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं लोग। दरअसल टॉप 5 कंटेस्टेंट के फ्रेंड्स और फैमिली पहुंचे और इस दौरान रणवीर के लिए मेकर्स ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद वह चर्चा में आ गए हैं। दरअसल इस दौरान उन्हें शहनाज गिल का वीडियो मैसेज दिखाया गया जबकि और सभी कंटेस्टेंट के फ्रेंड्स और फैमिली नजर आ रहे हैं। इस वीडियो मैसेज को देखने के बाद लोगों का कहना है कि क्या सिंपैथी वोट के लिए मेकर्स रणवीर के लिए ऐसा कर रहे हैं।

क्यों रणवीर के फेमिली फ्रेंड नहीं आए शो में

दरअसल हर किसी के फ्रेंड्स और फैमिली को बिग बॉस ओटीटी फाइनल में देखा जा रहा है लेकिन रणवीर को सिर्फ शहनाज का वीडियो मैसेज दिखाया गया जिसमें वह यह कहती हुई नजर आ रही है कि आपको बाहर आकर बहुत सारा काम मिलेगा और सबसे पहले अंडे, बीयर और चिकन वाले ब्रांड अंबेसडर बनाएंगे। इसके अलावा उन्हें शो जीतने की शुभकामनाएं भी देती हैं। इस वीडियो मैसेज को देखने के बाद लोगों का कहना है कि बाहर तो शहनाज गिल ने एक बार भी वोट देने की अपील नहीं की लेकिन वीडियो मैसेज भेजा है।

क्या फेम कमाने की है शहनाज की चाल

वहीं इस दौरान शहनाज को ट्रोल किया जा रहा है और रणवीर शौरी के लिए भी लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि मेकर्स और पापुलैरिटी के लिए इस तरह की गेम खेल रहे हैं और रणवीर को हीरो दिखाना चाहते हैं। शहनाज गिल को भी फेम चाहिए इसलिए वह ऐसा कर रही है क्योंकि इससे पहले भी वह रणवीर के लिए कपड़े भेज चुकी है।

क्या विनर बनाने की है चाल

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉप 5 में सेकंड रनर अप बनने के बाद रणवीर का सफर खत्म होने वाला है और सना मकबूल को विनर बताया जा रहा है। अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी है लेकिन रणवीर फिनाले नाइट में सुर्खियों में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026