---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: पावर हाथ लगते ही बदले सना मकबूल के तेवर, इन दो कंटेस्टेंट का जीना किया मुश्किल

Bigg Boss OTT 3 में सना मकबूल के हाथ बड़ी पावर लगी है, जिससे एक्ट्रेस के तेवर ही बदल गए और वह दो कंटेस्टेंट को टारगेट करती दिखीं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 13, 2024 3:08 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: शो Bigg Boss OTT 3 में आए दिन कोई न कोई नया ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। रियलिटी शो बिग बॉस में हर बार बदलते रिश्ते देखने को मिलते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल सना मकबूल ने एक टास्क जीता, जिससे उन्हें घर चलाने और लोगों को ड्यूटी देने की पावर मिली है। जैसे ही सना को यह पावर मिली उनके तेवर बदल गए और जिनसे वह अच्छे से बात कर रही थी, आज वह उन्हीं से लड़ती हुई दिख रही हैं। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

Bigg Boss OTT 3 में पावर हाथ लगते ही बदले सना के तेवर

https://www.youtube.com/watch?v=c1OAut9LgSQ

हाल में शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई थी, जिसके अनुसार शो में बिग बॉस ने एक रैप टास्क कराया। इस टास्क में सना मकबूल जीत गई जिससे बिग बॉस ने खुश हो कर उन्हें पावर दी कि, वह किसी भी चार घर वालों से कोई भी काम करा सकती हैं। जैसे ही सना के हाथ यह पावर लगी उन्होंने कई कंटेस्टेंट पर निशाना साधना शुरू कर दिया। यही नहीं उनहोंने उन कंटेस्टेंट का नाम लिया काम कराने के लिए, जो उन्हें पसंद नहीं हैं। जैसे कि सबसे पहले सना ने अरमान मलिक का नाम लिया और उन्हें आदेश देती दिखीं।

सना ने इन दो कंटेस्टेंट का जीना किया मुश्किल

https://www.youtube.com/watch?v=S8NU78humbg

इसी के साथ आपको बता दें, सना मकबूल ने पावर मिलते ही मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक और इन्फ्लुएंससर विशाल पांडे पर जमकर निशाना साधा। यहीं उन्होंने अरमान की हरकतों को जनानी हरकतें बताया और कहा “यह बहुत मिर्च मसाला लगा कर बोलते हैं और ये जो जनानी हरकतें करते हैं लोगों को काफी चुभता है। ये लोगों से बेफजूल भिड़ने की कोशिश करते हैं। यही नहीं वह अपने दोस्त रह चुके विशाल पांडे को भी ताना मारती दिखीं जहां उन्होंने कहा “अगर जरुरत लगे तो खुद बना लेना फिर।” सना की इन बातों और हरकतों से यह सफा हो रहा है कि वह अपनी पावर के चलते ऐसा कर रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026