---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: रैपर नैजी के न जीतने पर गमगीन हुईं सना सुल्तान, लिखा “गम शायद होगा…

रियलिटी शो Bigg Boss OTT 3 सना मकबूल ने जीत लिया है जिससे, सना सुल्तान काफी दुखी हुईं और नैजी के न जीतने पर अपना दुख जाहिर करती नजर आईं। चलिए जानते हैं कैसे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अगस्त 3, 2024 5:19 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: हर बार की तरह इस बार भी फैंस का फेवरेट शो बिग बॉस ओटीटी 3 काफी मसालेदार और ड्रामों से भरपूर था। इस सीजन की विनर, एक्ट्रेस सना मकबूल बनी हैं और जिन्हें रैपर नैजी ने अंत तक जमकर टक्कर दी। नैजी के चाहने वाले उनके न जीत पाने के कारण काफी ज्यादा निराश हैं और इस लिस्ट में अब एक्स बीबी कंटेस्टेंट सना सुल्तान का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है जिससे, वह नैजी के न जीतने का गम मनाती दिखीं। चलिए जानते हैं उनके पोस्ट में ऐसा क्या खास है।

Bigg Boss OTT 3 में रैपर नैजी के न जीतने पर गमगीन हुईं सना

एक्ट्रेस सना सुल्तान जब से बिग बॉस ओटीटी 3 से एलिमिनेट हुई थी, वह तब से ही अपने खास दोस्त नैजी और साई केतन को जमकर सपोर्ट कर रही थीं। यहीं कल रात यानी फिनाले में एक्ट्रेस सना मकबूल ने नैजी को हरा कर बीबी ट्रॉफी और 25 लाख की रकम अपने नाम कर ली है। यहीं अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर नैजी के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया और लिखा “डियर नैजी..ये लिखना तो बनता था, गम शायद होगा आपको ट्रॉफी न जीतने का..दम तो है आपमें इससे बहुत कुछ सिखने का…असली खेल तो अब शुरू होगा जब फिर नैजी रैप की फिल्ड में शुरू होगा। ट्रॉफी नहीं जीते इसमें कोई मलाल नहीं, असली जिंदगी में सबसे आगे जाओगे इसमें कोई सवाल नहीं। बाकी जो आपके मुंह पे है वो आपके दिल के अंदर…क्यों बोलती पब्लिक? हैना सबसे खतरनाक बॉम्बे 70।”

नैजी-नैजी करते दिखे फैंस

इसी के साथ आपको बता दें, सना की तरह नैजी के चाहने वाले भी उनके हार जाने से काफी दुखी हैं। यही नहीं जब वह फिनाले से बाहर आए उनके दीवाने जोर-जोर से नैजी-नैजी और नैजी द बा के नारे लगाने लगे। और अभी भी सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रही हैं जिनमें, नैजी के फैंस उन्हें सना से बेहतर बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026