---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका ने किया सना सुल्तान का पर्दा फाश, लगा डाले बड़े आरोप

Bigg Boss OTT 3 में आते ही वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका ने सना सुल्तान का पर्दा फाश कर दिया है। चलिए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्या कहा।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 24, 2024 4:16 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो Bigg Boss OTT 3 का आगाज कर दिया गया है, जिसका लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। इस रियलिटी शो के शुरू होते ही कंटेस्टेंट ने ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का तड़का देना और अपने लड़ाई-झगड़ों से उन्हें एंटरटेन करना शुरू कर दिया है। शो में वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका अपने धाकड़ अंदाज से खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। यहीं अब एक्ट्रेस का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह सना सुल्तान पर कई बड़े आरोप लगाती और उनका पर्दा फाश करती दिख रही हैं। चलिए वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 3 में चंद्रिका ने किया सना सुल्तान का पर्दा फाश

हाल में tellychakkar नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के लाइवफीड का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह शो के अंदर जनता की जासूस बनकर आई सना सुल्तान का पर्दा फाश करती और उनपर कई बड़े आरोप लगाती नजर आ रही हैं। दरअसल, अपनी इस वीडियो में वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित यह दावा कर रही हैं कि, सना सुल्तान शिवानी को घर में रहने लायक कंटेस्टेंट नहीं समझती। हालांकि इस बात को सना एक्सेप्ट नहीं करती और चंद्रिका को ही झूठा बताने लगती हैं। जिससे दनों के बीच झगड़ा होने लगता है।

घर वालों के निशाने पर आईं वड़ा पाव गर्ल

इसी के साथ आपको बता दें यह पहली बार नहीं हुआ है कि, वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका का झगड़ा सना से हुआ हो। बल्कि वह तो जब से घर में आईं हैं किसी न किसी कंटेस्टेंट से लड़ती या उनपर आरोप अगाती ही दिख रही हैं। लेकिन उनका ऐसा व्यवहार बाकी कंटेस्टेंट को ज्यादा पसंद नहीं आ रहा जिससे वह उन सब के निशाने पर आ गई हैं और हर किसी ने उन्हें मेजोरिटी से शो के पहले नॉमिनेशान में नॉमिनेट कर दिया है। बताया जा रहा है कि, चंद्रिका के अलावा पत्रकार दीपक चौरसिया, शिवानी कुमारी, लव कटारिया और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे पहले हफ्ते में ही नॉमिनेट किये जा चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026

Ranveer Singh

मई 29, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 7

मई 29, 2026

Karan Johar

मई 29, 2026

Imtiaz Ali

मई 28, 2026