---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: थप्पड़ कांड के बाद भी अरमान की तारीफ करते दिखे विशाल, क्या इन कंटेस्टेंट को निकालने की प्लानिंग में हैं मेकर्स?

Bigg Boss OTT 3: अरमान की तारीफ करते दिखे विशाल पांडे तो सोशल मीडिया पर गहमागहमी हुई तेज, क्या मेकर्स कंटेस्टेंट को लेकर हैं बाइस्ड, आइए जानते हैं क्यों उठ रहे सवाल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2024 8:10 अपराह्न | Updated: जुलाई 22, 2024 11:11 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 लगातार चर्चा में है और ऐसे में इसे लेकर कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है। जहां एक तरफ एलिमिनेशन को लेकर घर में काफी ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। वहीं इस सब के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल कुछ समय पहले विशाल पांडे को अरमान मलिक ने थप्पड़ लगाया था जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। लेकिन अब विशाल अरमान की तारीफ करते हुए नजर आए। वहीं इस सबके बीच आखिर एलिमिनेशन टास्क में क्या हुआ जिसकी वजह से मेकर्स पर लोग सवाल उठाने लगे।

अरमान को लेकर ये बोले विशाल

दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विशाल शिवानी और अदनान के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान वे कहते हैं कि वह दिल का अच्छा है। दरअसल वे अरमान मलिक को लेकर बातचीत करते हुए नजर आते हैं और वे कहते हैं कि लेकिन वह कंटेंट के लिए सब कुछ करता है। इस दौरान अदनान और शिवानी भी हामी भरते हैं। वहीं इस दौरान तीनों का मानना है कि सिर्फ कंटेंट के लिए अरमान झगड़ा करते हैं।

कौन होगा घर से बाहर

वहीं दूसरी तरफ एलिमिनेशन टास्क में 5 ग्रुप बना जिसमें अदनान और सना सुल्तान को एक ग्रुप में रखा गया है। जब यह खबर वायरल हुई तो लोग इस पर सवाल उठाने लगे। लोगों का मानना है कि क्या कृतिका और कटारिया को मेकर्स बाहर करना चाहते हैं। वहीं लोग कटारिया को सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं। कुछ का मानना है कि अदनान और सना बाहर हो जाएंगे तो कुछ का कहना है कि लव और कृतिका को भी बाहर किया जा सकता है। कुछ लोगों का कहना है कि मेकर्स दो कंटेस्टेंट को बाहर भेजने की प्लानिंग कर रहे हैं। वैसे बॉटम 2 में यही 2 कंटेस्टेंट हैं। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर कौन होता है बेघर।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026