---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्या अरमान की तीसरी बीवी बनने के लिए बेताब हैं Rakhi Sawant? शेयर किया वीडियो

Rakhi Sawant ने अपना एक रीसेंट वीडियो शेयर कर Bigg Boss OTT 3 में नजर आ रहे यूट्यूबर अरमान मलिक से शादी की ख्वाहिश जाहिर की है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 2, 2024 12:24 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: एंटरटेनमेंट की दुनियां का सबसे कंट्रोवर्शियल शो शुरू हो गया हो और उसपर राखी सावंत अपना कोई रिएक्शन न दे, ऐसा हो ही नहीं सकता। एक्ट्रेस हर सीजन में कंटेस्टेंट और उनके गेम को लेकर अपना रिएक्शन देती रहती हैं। यहीं इस बार भी राखी सावंत आए दिन Bigg Boss OTT 3 पर अपना कोई न कोई रिएक्शन दे रही हैं और शो में नजर आ रहे कई घर वालों को ट्रोल कर रही हैं। यहीं अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया और शो में नजर आ रहे यूट्यूबर अरमान मलिक की तीसरी बीवी बनने की ख्वाहिश जाहिर की है। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

Bigg Boss OTT 3 कंटेस्टेंट अरमान की तीसरी बीवी बनना चाहती हैं राखी

हाल में अपनी अजीबो-गरीब हरकतों से हर किसी को हंसाने वाली राखी सावंत ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। अपनी इस वीडियो में राखी यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों बीवियों और उनके रिश्ते पर बात करती नजर आ रही हैं। इसी बीच राखी अरमान की तीसरी बीवी बनने की ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहती हैं “अरमान मलिक संभल कर रह कहीं मैं तीसरी बीवी बनकर बाहर न निकलू।” एक्ट्रेस के इस बयान से यह साफ हो रहा है कि, वह उनकी तीसरी बीवी बनना चाहती हैं।

राखी का वीडियो यूजर्स को आ रहा पसंद

इसी के साथ आपको बता दें, हर बार की तरह लोगों को राखी सावंत का यह एंटरटेनिंग वीडियो भी काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। और जिससे फैंस उनकी इस वीडियो पर भी अपना रिएक्शन जमकर दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस के इस वीडियो को देख एक यूजर काफी ज्यादा खुश हुआ और कहता दिखा “मैम आप तो किसी की भी वाट लगा दोगे” यहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया “प्लीज आप बिग बॉस के घर में आ जाओ।” एक यूजर ने तो राखी के इस बयान पर हंसते हुए लिखा “अरमान की तीसरी बीवी राखी सावंत।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Peddi Box Office Collection Day 16

जून 20, 2026

Cocktail 2

जून 20, 2026

Batwara 1947 vs Alpha

जून 20, 2026

Allu Arjun

जून 20, 2026

Sunil Grover

जून 19, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 7

जून 19, 2026