---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: अब किसपर फूटेगा पायल मलिक का गुस्सा? वीकेंड का वार पर आई बड़ी अपडेट

Bigg Boss Ott 3 से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसके अनुसार एक बार फिर पायल मलिक वीकेंड का वार में नजर आएंगी और किसी कंटेस्टेंट को लताड़ती दिखेंगी।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 25, 2024 3:33 अपराह्न

Bigg Boss Ott 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss Ott 3: बीते कुछ हफ्तों पहले पायल मलिक मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 से एविक्ट होने के बाद वीकेंड का वार पर नजर आईं थी। यूट्यूबर ने वीकेंड का वार पर आते ही कई बड़े खुलासे किये और कई घर वालों की जमकर क्लास भी लगाई। इसी तरह अब खबरें सामने आ रही हैं कि, एक बार फिर पायल वीकेंड का वार में आने वाली हैं। चलिए जानते हैं क्या सच है और क्या नहीं।

Bigg Boss Ott 3 के वीकेंड का वार पर टेंशन बढ़ाने आएंगी पायल

पिछली बार पायल मलिक ने वीकेंड का वार पर आकर कई बड़े धमाके किये और जिससे घर के अंदर ही नहीं बाहर भी हंगामा मच गया था। इस बात को लोग अभी तक नहीं भूल पाएं हैं कि, पिछली बार पायल शो में आईं थी तो घर में थप्पड़ कांड हुआ था। यहीं अब जैसे ही खबरें सामने आईं कि, पायल एक बार फिर वीकेंड का वार पर आने वाले हैं। अब फैंस सोच रहे हैं कि वह कौन सा नया धमाका करने वाली हैं। दरअसल, यूट्यूबर पायल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट व्लॉग डाला है और इस बात का हिंट अपने फैंस को दिया कि, वह अपने बच्चों के साथ वीकेंड का वार पर आने वाली हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

खबर सुन एक्साइटेड हुए यूजर्स

जैसे ही लोगों ने यह खबर सुनी कि, पायल मलिक एक बार फिर वीकेंड का वार पर धूम मचाने आ रही हैं वैसे ही यूजर्स काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। इसी बीच एक यूजर ने लिखा नए ड्रामा के लिए तैयार हो जाएं” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया “ये फिर आएंगी फिर कुछ कलेश होगा वाह।”चलो भाई…आग लगने वाली है।” लोगों के इन रिएक्शन से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि, पायल मलिक के आने से फैंस को नया ड्रामा और मसाला देखने को मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026