---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3 Winner: कौन है सना मकबूल का बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेडी? सना के जीतने पर कही ये बात

Bigg Boss OTT 3 Winner: सना मकबूल के बिग बॉस को जीतने के बाद उनके बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेडी को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 3, 2024 10:46 पूर्वाह्न

श्रीकांत बुरेड्डी
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की विनर एक्ट्रेस और मॉडल सना मकबूल बन गई हैं। सना ने ये जीत रैपर नेजी को हराकर अपने नाम की है। बिग बॉस जीतने के बाद सना ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “मैं यहां जीतने के लिए आई थी और मैंने जीत हासिल की।” बिग बॉस जीतने के बाद सना काफी खुश दिख रही हैं, उनके जश्न मनाते हुए कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। सना के बिग बॉस जीतते ही उनसे जुड़ी हर बात फैंस जानना चाहते हैं। सना मकबूल का बिग बॉस में सफर काफी अच्छा रहा है। ऐसे में लोगों ने उन्हें जाना है कि, वह रियल में कैसी हैं?

ट्रॉफी जीतते ही सना ने की रुमर्ड  बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी से मुलाकात

बिग बॉस की ट्रॉफी जीतते ही सना बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी से मिली हैं। श्रीकांत बुरेड्डी ने सना के साथ अपनी एक फोटो भी लगाई है, जिसमें वह बिग बॉस की ट्रॉफी पकड़े हुए हैं। श्रीकांत बुरेड्डी बिग बॉस के स्टेज पर भी सना की मां के साथ नजर आए थे। श्रीकांत बुरेड्डी और सना ने अभी तक अपने रिश्तों पर आधिकारिक रुप से कोई मोहर तो नहीं लगाई है लेकिन अकसर इन दोनों के रिश्ते खबरों में बने रहते हैं।

श्रीकांत बुरेड्डी कौन हैं?

सना मकबूल को लेकर कहा जाता है कि, वह एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। श्रीकांत बुरेडी भी एक बिजनेसमैन हैं। वह अपनी एक कंपनी चलाते हैं और वैल्यू लीफ के फाउंडर भी हैं। श्रीकांत बुरेडी एक करोड़पति हैं। श्रीकांत बुरेडी एक बडीलोन नाम की कंपनी चलाते हैं जो कि, पर्सनल लोन भी देती है। श्रीकांत बुरेडी और सना मकबूल के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाहें हैं, उनमें से एक ये भी खबर है कि, बिग बॉस जीतने के बाद वह बहुत जल्द अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026