---Advertisement---

Bigg Boss OTT Season 3: स्टेज पर ही भिड़ंत करवाते दिखे अनिल कपूर, एक और कपूर प्रीमियर नाईट पर लगाएंगे तड़का

Bigg Boss OTT Season 3: अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट करते आएंगे नजर, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो फिर हुआ वायरल, अनिल कपूर के साथ एक और कपूर आएंगे स्टेज पर नजर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2024 6:39 अपराह्न

Bigg Boss OTT Season 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT Season 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का आगाज आज यानी 21 जून से जिओ सिनेमा पर होने वाला है। ऐसे में फैंस इस शो के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक से बढ़कर एक प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और कई कंटेस्टेंट के नाम पर मोहर भी लगा दी गई है लेकिन इस तब के बीच एक बार फिर लोगों के बीच सस्पेंस को बरकरार रखते हुए अनिल कपूर का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वे दो कंटेस्टेंट से रूबरू करवाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं प्रीमियम नाइट पर एक और कपूर नजर आएंगे। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर और क्या है लेटेस्ट अपडेट।

प्रोमो में ही दिखा भिड़ंत

जहां तक इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें अनिल कपूर एक कंटेस्टेंट को स्टेज पर बुलाते हैं और कहते हैं आपके कितने फॉलोअर हैं तो सामने से जवाब आता है 9 मिलियन फॉलोअर्स। अनिल कपूर एक और कंटेस्टेंट को बुलाते हैं जिनकी फैन फॉलोइंग 1.8 मिलियन है। दोनों के बीच भिड़ंत कराते हुए अनिल कपूर कहते हैं कि एक का 9 मिलियन और एक का सिर्फ 1.8 मिलियन अब यह देखना है कि कौन किस पर भारी पड़ता है। वही कमेंट सेक्शन में लोगों का कहना है कि 1.8 मिलियन वाला कोई और नहीं बल्कि लव कटारिया है जो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव का क्लोज फ्रेंड है।

अर्जुन संग मस्ती करेंगे अनिल कपूर

वही लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो अर्जुन कपूर प्रीमियम नाइट में अनिल कपूर का साथ देते हुए नजर आएंगे और इस दौरान दोनों खूब मस्ती भी करते हैं। वहीं अर्जुन अपने चाचा अनिल कपूर को ऑल द बेस्ट भी कहते हैं क्योंकि वह एक शो को होस्ट करने वाले हैं। दोनों के बीच मस्ती को देखने के लिए फैंस भी ओवर एक्साइटेड हैं।

ये कन्टेस्टेंट आ सकते हैं नजर

बता दें कि आज रात 9 बजे से जिओ सिनेमा पर इस शो को स्ट्रीम किया जा सकता है। वहीं इस शो के कई कंटेस्टेंट के नाम पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है लेकिन कुछ नाम जो कंफर्म बता जाए जा रहे हैं उसमें लव कटारिया, साई केतन राव, सना सुल्तान, सना मकबूल, शिवानी कुमारी, विशाल पांडे, चंद्रिका गेरा दीक्षित, दीपक चौरसिया, अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका का नाम शामिल है। फिलहाल शो की शुरुआत होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026