---Advertisement---

भारतीय जीत के जश्न में डूबे आलिया से लेकर कियारा जैसे कई बड़े सितारे, ऐसे जताई खुशी

Bollywood Reacts to India's T20 World Cup Win: आलिया भट्ट से लेकर कियारा आडवाणी जैसी बड़ी हस्तियां भारत के जीत का जश्न मनाती दिखीं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 30, 2024 11:07 पूर्वाह्न | Updated: जून 30, 2024 6:13 अपराह्न

Bollywood Reacts to India's T20 World Cup Win
Follow Us
---Advertisement---

India T20 World Cup Win: आखिर वो समय आ ही गया जिसका भारतीय क्रिकेट फैन बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे और भारत ने साउथ अफ्रीका को क्रिकेट ग्राउंड में पछाड़ कर T20 World Cup ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। हर कोई भारत की जीत का जश्न मना रहा है और अब इस लिस्ट में बॉलीवुड सितारों जैसे आलिया, कियारा, रकुल, वरुण और अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है। चलिए जानते हैं इन सितारों ने अपनी खुशी कैसे जाहिर की।

खुशी से झूम उठी आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अलिया भट्ट T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से काफी खुश हो गई जिससे उन्होंने एक क्यूट सा पोस्ट किया और लिखा “हम जीत गए” यहीं उन्होंने टीम इंडिया को इस शानदार जीत के लिए बधाई भी दी।

भारत की जीत का जश्न मनाती दिखीं कियारा आडवाणी

इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी भारत की जीत का जश्न मनाती दिखीं। यहीं एक्ट्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा “वू..हू..कंग्रॅजुलेशन टीम इंडिया।”

वरुण धवन ने शेयर किया टीम इंडिया को सराहते हुए पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम इंडिया की कुछ तस्वीरें पोस्ट की और उन्हें सराहते कुए क्यूट सा कैप्शन लिखा। एक्टर की इस पोस्ट से यह साफ हो रहा है कि वह भारत की जीत से काफी ज्यादा खुश हैं।

खुशी से उछल पड़ी रकुल प्रीत

यहीं आपको बता दें मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह तो भारत की जीत से खुश होकर खुशी से ही उछल पड़ी। यही नहीं उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट भी शेयर की।

अनुष्का शर्मा ने ऐसे जाहिर की खुशी

विराट कोहली की वाइफ उर्फ जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और टीम इंडिया के लिए के खूबसूरत सा पोस्ट शेयर किया। यही नहीं एक्ट्रेस ने पोस्ट के नीचे एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026