Border 2 Box Office Collection Day 11: क्या सुनील शेट्टी के लिए ख्वाब बनकर रह जाएगी बेटे की फिल्म? सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में भयंकर गिरावट

Border 2 Box Office Collection Day 11:   सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' में एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी हैं। बेटे की फिल्म के 500 करोड़ कलेक्शन के बाद सुनील शेट्टी ने देखने का एलान किया है। लेकिन मूवी की कमाई में जिस तरह से गिरावट देखने को मिल रहा है। उसे देखकर लग रहा है,  कहीं उनका ये ख्वाब ही ना रह जाए।

Border 2 Box Office Collection Day 11:  ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स  को गणतंत्र दिवस के बाद से ही झटके पर झटके लग रहे हैं।  फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। ऐसे में अब फैंस को लगने लगा कि, आखिर सुनील शेट्टी अपने ही बेटे अहान शेट्टी की हिट बॉलीवुड मूवी को कैसे देख सकेंगे? दरअसल ,उन्होंने एलान किया था कि, जब फिल्म का कलेक्शन 500 करोड़ हो जाएगा तब वो इसे देखने जाएंगे। लेकिन जिस तरह से कलेक्शन का ग्राफ गिर रहा है। उसे देखकर तो यही लग रहा कि, कहीं एक्टर का सपना अधूरा ही ना रह जाए। सनी देओल की मूवी  की कमाई में 11 वें दिन भयंकर गिरावट आयी है।

Border 2 Box Office Collection Day 11 कितना है?

‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के  11वें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया। रविवार को मूवी ने 22.5 करोड़ रुपए कमाए थे। लेकिन सोमवार की कमाई ने मेकर्स की टेंशन बढ़ा ही है। बॉर्डर 2 ने भारत में टोटल कमाई 271 करोड़ रुपए कर ली है।

Picture Credit: Google

वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 396.03 करोड़ रुपए है। बहुत जल्द  ये 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।  फिल्म का बजट  275 करोड़ के आस-पास है।  फिल्म वैसे तो हिट हो गई है। लेकिन  जिस तरह से इसकी तुलना धुरंधर के रिकॉर्ड से की जा रही थी। फिलहाल तो ये ऐसा कुछ भी करते हुए नहीं दिख रही है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

क्या बेटे की फिल्म  ‘बॉर्डर 2’ को देख पाएंगे सुनील शेट्टी?

आपको बता दें, सुनील शेट्टी के सपना पूरा होने के लिए अभी 100 करोड़ से ज्यादा बॉर्डर 2 को कलेक्शन करना है। लेकिन अगर इस तरह से गिरावट चलती रही तो ये बहुत मुश्किल हो जाएगा।  बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी का रोल एक नेवी ऑफिसर का है। उन्होंने अपने पिता की बॉर्डर फिल्म का आइकॉनिक डायलॉग “मां शक्ति, शक्ति दो मां” भी बोला है। जिसकी वजह से फैंस को पुरानी  बॉर्डर की याद आ रही है। फिलहाल फैंस चाहते हैं कि, ये मूवी 500 करोड़ कमाए और एक्टर अपने बेटे की हिट फिल्म को देखने जाएं। बॉर्डर 2 भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध पर आधारित है। इसमें सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन , दिलजीत दोसांझ के अलावा  सोनम बाजवा भी हैं।

 

 

Exit mobile version