---Advertisement---

Box office Collection: जवान की 4 दिनों की कमाई से SRK ने तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कितना रहा फिल्म का क्लेक्शन

Jawan Box office Collection: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है और फिल्म कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। अब तक हुई कमाई की बात करें तो जवान ने चौथे दिन 82 करोड रुपए की कमाई कर इतिहास रच दिया है और ऐसे में फिल्म के नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 11, 2023 11:11 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 13, 2023 11:54 पूर्वाह्न

jawan
Follow Us
---Advertisement---

Box office Collection: शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘जवान‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और इस मामले में हर रिकॉर्ड्स को तोड़ रही है। सिनेमाघर में लंबी लाइन और फैंस के बीच अलग-अलग वायरल हो रहे वीडियो इस बात के सबूत है कि किंग खान का जलवा सोशल मीडिया पर खूब बरकरार है। वहीं जहां तक कमाई की बात करें तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक भारत में 287 करोड रुपए है वहीं वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। कमाई के मामले में शाहरुख खान वाकई इस बार और भी कमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

4 दिनों की कमाई है चौंकाने वाली

अब तक 4 दिनों की कमाई की बात करें तो पहले दिन ‘जवान’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 74.50 करोड रुपए की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म में 129 करोड रुपए का आंकड़ा तय किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 53.23 करोड रुपए कमा कर एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया वहीं तीसरे दिन फिल्म की कमाई 77.83 करोड़ रुपए हुई थी। 10 सितंबर 2013 को चौथे दिन फिल्म ने 82 करोड रुपए की कमाई की है। ऐसे में ‘जवान’ ने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज कर लिए हैं और सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है।

शाहरुख के नाम हैं ये रिकॉर्ड

शाहरुख खान का क्रेज इस कदर बरकरार है कि जवान ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है और अब तक बॉलीवुड की सबसे कमाई करने वाली फिल्म है जिसने ओपनिंग डे पर 75 करोड रुपए की कमाई की है। वहीं पहले तीन दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म के तौर पर जवान का नाम शामिल हो गया है। पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान के पास ही था लेकिन उनकी फिल्म पठान ने जादू चलाया था। रिपोर्ट्स की माने तो साउथ में भी ‘जवान’ का बोलबाला है और यह 3 दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसमें भी शाहरुख खान काफी आगे हैं।

मेकर्स की मेहनत लाई रंग

जवान फिल्म एटली कुमार के निर्देशन में बनी है और इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के अलावा विलेन के किरदार में विजय सेतुपति नजर आ रहे हैं। स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में नजर आ रही है तो इसमें रिद्धि डोगरा और सान्या मल्होत्रा तड़का लगाती हुई दिखाई दे रही है। एक्शन सीक्वेंस इस फिल्म के लिए मेकर्स ने काफी मेहनत की थी और इसका परिणाम सामने है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

मई 25, 2026

Karuppu Box Office Collection Day 10

मई 25, 2026

Ghis Ghis Ghis Song

मई 25, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3 

मई 25, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4

मई 25, 2026

Karan Johar

मई 25, 2026