---Advertisement---

सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, रणवीर सिंह या रणबीर कपूर! जानिए पहली फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से किसने किया था धमाका

Box Office Collection: आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह में पहली फिल्म से किसने चलाया था जादू । आइए जानते हैं यहां बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 19, 2025 6:25 अपराह्न

Box Office Collection
Follow Us
---Advertisement---

Box Office Collection: बॉलीवुड की बात करें तो कई एक्टर्स ऐसे हैं जिनका नाम ही काफी है। निश्चित तौर पर सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान के साथ-साथ रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जिन्हें लोग दिलों जान से चाहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी पहली फिल्म से आखिर किसने अपना जलवा इंडस्ट्री में कायम किया। पांचो ही सुपरस्टार फिल्म इंडस्ट्री में अपना दमखम दिखा रहे हैं लेकिन अपनी पहली फिल्म से किसने कमाल किया था। आइए जानते हैं Box Office Collection।

Salman Khan खान की पहली फिल्म का Box Office Collection

सलमान खान की पहली फिल्म 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ आई थी। यह फिल्म उस कदर कमाई नहीं कर पाई थी। अलग-अलग रिपोर्ट्स की माने तो इसने 1.20 करोड़ रुपए छापे थे। फिल्म सलमान खान के करियर में फ्लॉप साबित हुई थी। इसमें रेखा भी नजर आई थी और यह जे के बिहारी के निर्देशन में बनी थी।

Shah Rukh Khan की पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है शॉकिंग

पठान और जवान जैसी फिल्म देने वाले शाहरुख खान की पहली फिल्म दीवाना बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में कामयाब हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर मेल डेब्यू अवार्ड भी दिया गया। श्रीदेवी और ऋषि कपूर इस फिल्म में नजर आए थे। रिपोर्ट के मुताबिक 1992 में रिलीज होने वाली इस फिल्म ने भारत में 7.20 करोड़ रुपए की Box Office Collection की तो वर्ल्डवाइड कलेक्शन 13 करोड़ रुपए के आसपास रहा था।

आमिर खान की फिल्म को लेकर जानें कमाई

मंसूर खान के निर्देशन में बनी Aamir Khan की 1988 में कयामत से कयामत तक फिल्म आई थी। आमिर पहली बार लीड एक्टर में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ जूही चावला दिखी थी और लोगों से खूब प्यार भी मिला। जहां तक बात करें इस फिल्म के कलेक्शन की तो रिपोर्ट के मुताबिक इसने इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 4.20 करोड़ रुपए का किया था तो वर्ल्डवाइड कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपए रहा।

रणवीर सिंह ने भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया था जलवा

रणवीर सिंह के एक्शन का वाकई कोई जवाब नहीं है लेकिन बात करें उनकी पहली फिल्म मनीष शर्मा के निर्देशन में बैंड बाजा बारात की तो इसने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी। अनुष्का शर्मा के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया था और Sacnilk रिपोर्ट्स की माने तो इसने वर्ल्डवाइड 30 करोड रुपए के आसपास Box Office Collection किया था। फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी।

रणबीर कपूर डेब्यू फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Ranbir Kapoor की पहली फिल्म की बात करें तो एक्टर ने सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जो 2007 में रिलीज हुई थी। 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 39.13 करोड रुपए की कमाई की थी। पहली फिल्म में रणबीर कपूर का उस कदर धमाल नहीं मचा पाए लेकिन संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लोग आज भी याद करते हैं जिसमें सोनम कपूर की नजर आई थी।

सुपरस्टार की फिल्म का क्रेज लोगों के बीच देखा गया लेकिन हर किसी ने अपना जादू अलग-अलग चलाया। आपको कौन सा स्टार ज्यादा पसंद है और आप किस फिल्म को बार-बार देखना पसंद करेंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026