---Advertisement---

क्या Bigg Boss में Salman Khan का बेस्ट रिप्लेसमेंट हो सकती हैं BJP सांसद और एक्ट्रेस Kangana Ranaut?

Salman Khan बिग बॉस को होस्ट कई सालों से करते आ रहे हैं। ऐसे में खबरें चल रही हैं कि, सलमान खान अब इस शो को छोड़ रहे हैं। ऐसे में अगर वह शो छोड़ते हैं तो कई नाम को लेकर अफवाहें चल रही है जो कि, एक्टर की जगह ले सकते हैं। इन्हीं में से एक नाम BJP सांसद और एक्ट्रेस Kangana Ranaut का भी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 28, 2024 12:37 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: भाई जान के नाम से मशहूर सलमान खान को लेकर अचानक से अफवाहों के दौर ने जोर पकड़ लिया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, Salman Khan का Bigg Boss 18 एक होस्ट के तौर पर आखिरी सीजन होगा। इस खबर की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है क्योंकि, ये दावा 27 दिसंबर से ही काफी चर्चा में है। इस दिन सलमान खान ने अपना 59 वां जन्मदिन मनाया और फैंस को बिग बॉस छोड़ने की खबर के रुप में झटका लगा। सलमान खान के बिग बॉस को छोड़ने की खबरों में कितना सच्चाई है? ये तो कहना मुश्किल है लेकिन अभी से ही एक्टर के बेस्ट रिप्लेसमेंट को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। जिनमें कई नाम चल रहे हैं। अगर सलमान खान ये शो छोड़ते हैं तो कौन इस शो को होस्ट करेगा ? इस सवाल का जवाब लोग अपने हिसाब से तलाश रहे हैं। इसी कड़ी में एक नाम बीजेपी की सांसद और एक्ट्रेस Kangana Ranaut का भी चल रहा है।

कहां से आयी Salman Khan के Bigg Boss छोड़ने की खबर?

सलमान खान के बिग बॉस छोड़ने की खबर के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर
GlamWorldTalks नाम के हैंडल से अपलोड की गई है।

जिसमें जानकारी देते हुए लिखा है कि, “बिग बॉस के होस्ट के तौर पर यह सलमान खान का आखिरी सीजन है, इसलिए उनका जन्मदिन एक जर्नी वीडियो और उनके परिवार के सदस्यों के साथ बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।” ये एक्स अकाउंट के फैंन पेज है जिसमें इस खबर का दावा किया गया है। क्योंकि अभी तक सलमान खान और Bigg Boss की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इसलिए इसकी सत्यता की हम भी पुष्टि नहीं करते हैं। आज Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar आने वाला है, जिसमें Salman Khan के जन्मदिन को खास तरीके से मनाया जाएगा।

क्या भाईजान का रिप्लेसमेंट हो सकती हैं Kangana Ranaut?

फिलहाल Salman Khan के Bigg Boss के छोड़ने की खबरों की सत्यता तो सामने नहीं आयी लेकिन E-24 ने कई ऐसे नामों पर कयास लगाते हुए एक खबर की है। जिसमें उन्होंने अनिल कपूर, करण जौहर, फराह खान , रोहित शट्टी के साथ-साथ BJP की सांसद और बॉलीवुड की क्वीन Kangana Ranaut के नाम को भी एक होस्ट के तौर पर रखा है।

कंगना रनौत भले ही अब राजनीति से जुड़ गई हो लेकिन, वह मनोरंजन जगत में भी अभी भी एक्टिव हैं। यही वजह है कि, कंगना के नाम को एक होस्ट के तौर पर तर्ज दी जा रही है। कंगना ने एकता कपूर के रिलएलिटी शो lockup season 1 को बहुत ही बेबाकी से होस्ट किया था। शायद यही वजह है कि, उनके नाम को लेकर कयास लग रहे हैं। वहीं, कंगना सलमान खान की तरह ही अपनी बात बहुत ही सरल मगर क्लियर शब्दों में रखती हैं। ऐसे में अगर सलमान खान ये शो छोड़ते हैं तो शायद उन्हें मेकर्स अप्रोच कर सकते हैं। आपको बता दें, ये खबर मीडिया में चल रहे अलग-अलग कयासों के आधार पर बनाई गई है। इसकी सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026