---Advertisement---

एक बार फिर हॉस्पिटल जा पहुंची कैंसर पीड़ित Hina Khan, जानें कैसा है एक्ट्रेस का हाल

Hina Khan ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर अपने हेल्थ की अपडेट दी है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस हॉस्पिटल पहुंची दिख रही है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 16, 2024 4:08 अपराह्न

Hina Khan
Follow Us
---Advertisement---

Hina Khan: थर्ड स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान आए दिन अपनी कोई न कोई रीसेंट तस्वीर या वीडियो शेयर कर अपने हेल्थ की अपडेट दे रही हैं। इसी तरह इस बार भी हिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, अपनी इस तस्वीर में एक्ट्रेस हॉस्पिटल में एडमिट हुई दिख रही है। चलिए उनकी इस फोटो पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं अब, हिना की हालत आखिर कैसी है।

एक बार फिर हॉस्पिटल जा पहुंची कैंसर पीड़ित Hina Khan

हाल में एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की है और इस स्टोरी में उन्होंने लेटेस्ट तस्वीर शेयर की। अपनी इस फोटो में हिना हॉस्पिटल पहुंची दिख रही है, बता दें एक्ट्रेस अपने दूसरे कीमो थेरेपी के लिए हॉस्पिटल पहुंची हैं। इसी के साथ बताते चलें हिना ने अपनी इस हॉस्पिटल की फोटो पर कैप्शन लिखा “बस एक दूसरा दिन” वहीं एक्ट्रेस ने फैंस से दुआ की मांग की और लिखा “दुआ।”

कैंसर में भी काम करती दिखीं हिना

इसी तरह हिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर खुलासा किया था कि, वह कैंसर में पहली बार काम करने निकली हैं। वीडियो में हिना कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद शूटिंग के लिए निकलती और अपने शरीर के दागों को छुपाती दिख रही हैं। यहीं वह वीडियो में कहती हैं “तो आज ये मेरा पहला शूट है कीमो थेरेपी के बाद, नर्वस हूं और अपने स्टिचेस के मार्क छुपाने की कोशिश कर रही हैं।”

वीडियो देख बड़े-बड़े सितारों ने किया हिना को सपोर्ट

एक्ट्रेस की यह वीडियो देख सभी मशहूर सितारे उनके हिम्मत की दाद देने लगे। इसी बीच भूमि पेडनेकर ने लिखा “तुम तो हैंड्स ऑफ” वहीं दूसरी तरफ गौहर ने कमेंट किया “गुड लक” यही नहीं गीता फोगाट ने एक्ट्रेस की तारीफ की और लिखा “बहादुर लड़की।” दिलजीत कौर ने कमेंट कर लिखा “हम सब सही थे, हम तुम्हारे लिए दुआएं कर रहे हैं। अल्लाह तुम्हारे लिए सब संभाल लेगा।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026