Cannes 2026: आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय, उर्वशी रौतेला और तारा सुतारिया जैसी एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर अपना जादू सालों से दिखाती आ रही है लेकिन इस सबके बीच सनातन धर्म का प्रचार करने के लिए पहली दफा आरती खेतरपाल पहुंची है। उनका लुक सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है जहां वृंदावन लहंगा से लेकर कंठी माला और भागवत गीता तक की चर्चा हो रही है। यह लुक सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर रहा है जहां कान्स 2026 में उनका जलवा देखने को मिला। इस लुक की खासियत उन्होंने खुद लोगों को बताई है जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आरती खेतरपाल के कान्स 2026 लुक ने कैसे किया सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व
आरती खेतरपाल ने कान्स 2026 से इस लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “और फिर कान्स के इतिहास में पहली बार गर्व के साथ सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया जो वैष्णव हो और कृष्ण को समर्पित भक्त थे यह विश्वास रखता है। हमारे सभी गुरुओं और संतों के लिए जो हमें मंत्र जपना सिखाते हैं। वेदव्यास जी के लिए जिन्होंने भागवत गीता लिखी। उन पब्लिशिंग हाउस के लिए जो हमारे वैदिक ग्रंथ को सहजने और छापने का काम लगातार कर रहे हैं। उन भारतीय डिजाइनर के लिए जो अपने कपड़ों के डिजाइन में आस्था को शामिल करते हैं।
क्या रहा आरती खेतरपाल के Cannes 2026 लुक में खास
इसके साथ ही कान्स 2026 के लुक के साथ आरती खेतरपाल ने अपनी मां, भाई, बहन और पिता का धन्यवाद देते हुए कहती हैं कृष्णा आप मुझे जो भी मंच देते हैं वह मेरे लिए एक जिम्मेदारी है। हे ईश्वर मैं अपना सब कुछ आपको समर्पित करती हूं क्योंकि आप ही मेरे सब कुछ है। इसके साथ ही जहां तक लुक की बात करें तो आरती खेतरपाल ने कान्स 2026 के लिए कस्टम मेड वृंदावन लहंगा को स्टाइल किया जिसमें वृंदावन की झलकियां दिखाई गई है। वहीं इसके साथ ही उन्होंने तुलसी कंठी माला, भागवत गीता, कस्टम मैड चैटिंग बैग, पोल्की ब्रेसलेट नेकलेस और इयररिंग्स को स्टाइल किया।
आरती खेतरपाल ने जिस तरह से कान्स 2026 में अपने लुक से सनातन धर्म को दिखाने की कोशिश की वह चर्चा में है।
