---Advertisement---

Cannes Film Festival 2024 में ऐश्वर्या और अदिति के बाद खास भूमिका में दिखेंगी कियारा आडवाणी, छा जाएंगी ‘डॉन 3’ एक्ट्रेस

Cannes Film Festival 2024: कान्स फिल्म फेस्टिवल में विशेष डिनर के लिए कियारा आडवाणी को मिला इनविटेशन, पूरी खबर जानने के बाद फैंस हुए बेताब, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा क्यों चर्चा में आई कियारा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 14, 2024 4:15 अपराह्न

Cannes Film Festival 2024
Follow Us
---Advertisement---

Cannes Film Festival 2024: फ्रांस में 14 मई से 25 मई तक कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है और निश्चित तौर पर यह फेस्टिवल इस बार भारत के लिए काफी खास है। 30 साल बाद किसी भारतीय फिल्म ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी जगह बनाई है। यह खबर भी सामने आई है कि कियारा आडवाणी इस फिल्म महोत्सव में खास भूमिका में नजर आने वाली है और वह भारत का प्रतिनिधित्व करती हुई दिखाई देंगी। दरअसल उन्हें एक खास डिनर के लिए बुलाया गया है जिसमें दुनिया भर की 6 टैलेंटेड एक्ट्रेस को इनवाइट किया जाता है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

दुनियाभर के लिए खास है यह डिनर

रेड सी फिल्म फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘वुमन इन सिनेमा गाला’ डिनर में भारत की तरफ से कियारा आडवाणी प्रतिनिधित्व करने वाली है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में योगदान के लिए 6 टैलेंटेड महिलाओं को इसके लिए इनविटेशन दिया जाता है और निश्चित तौर पर कियारा का नाम इस लिस्ट में शुमार होना वाकई बहुत बड़ी बात है। इस डिनर को वैनिटी फेयर द्वारा आयोजित की जाएगी। अपनी मौजूदगी दिखाती हुई नजर आएंगी।

Cannes Film Festival 2024 में ये हसीनाएं भी चलाएंगी जादू

रिपोर्ट के मुताबिक कियारा आडवाणी के अलावा कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय और अदिति राव हैदरी नजर आएंगी। ‘हीरामंडी’ वेब सीरीज में नजर आने वाली अदिति पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या को एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026