---Advertisement---

Cannes Film Festival 2025: ‘बकवास बोरिंग’! Alia Bhatt के कान्स लुक को देख यूजर्स क्यों भड़के?

Cannes Film Festival 2025 में Alia Bhatt अपने लुक के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। उन्हें यूजर्स काफी बुरा बोल रहे हैं और जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उनके दोनों ही लुक को खराब बता रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 24, 2025 12:29 अपराह्न

Cannes Film Festival 2025
Follow Us
---Advertisement---

Cannes Film Festival 2025: फ्रांस में 13 मई से 24 मई तक कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 चल रहा है। यहां पर दुनियाभर के सितारों में लुक को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। इस दौरान भारत से भी कई सेलिब्रेटिज पहुंची हैं। जिनकी जमकर तारीफ हो रही हैं। लेकिन इस बीच Alia Bhatt अपने लुक को लेकर ट्रोल हो रही हैं। लोग उन्हें बकवास और बोरिंग बोल रहे हैं।

Cannes Film Festival 2025 में खास लुक के साथ Alia Bhatt हुई स्पॉट

इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट रेड कारपेट पर आग नहीं लगा सकी हैं , ऐसा लग रहा है। क्योंकि उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। खूबसूरत एक्ट्रेस इस साल की अपनी पहली रेड कार्पेट अपीयरेंस में पहुँची पूरे स्टाइल और ग्रेस के साथ लेकिन सोशल मीडिया वालों को तो जैसे नया टाइमपास मिल गया। वो चटकारे लेते हुए ट्रोल करने लगे। ऑफ व्हाइट कलर के गाउन में एक्ट्रेस ने बालों में बन बनाया हुआ था और बहुत लाइट मेकअप किया हुआ था। रेड कार्पेंट पर वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उतरी थीं। लेकिन फैंस को उनका लुक और अंदाज पसंद नहीं आया।

आलिया भट्ट का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 लुक फैंस को नहीं आया रास

Cannes Film Festival 2025 में Alia Bhatt को ऑफ व्हाइट कलर के गाउन में देखकर यूजर्स उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे हैं। pinkvilla ने कुछ घंटों पहले ही आलिया भट्ट का कान्स लुक अपलोड किया है।

Watch Video

जिस पर 47000 से ज्यादा लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं।एक यूजर लिखता है कि, आलिया की स्किन इतनी डल क्यों लग रही है? दूसरा यूजर लिखता है, इसका लुक तो बहुत ही ज्यादा खराब है। तीसरा लिखता है, ये हिरोइन कम सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ज्यादा लग रही है। इतना ही नहीं तमाम सारे यूजर्स को आलिया भट्ट के लुक को बोरिंग बता रहे हैं।

कान्स में पहनी गई अपनी दूसरी ड्रेस को लेकर भी एक्ट्रेस ट्रोल हो रही हैं। ब्लैक और ब्लू कलर के इस ऑफ सोल्डर गाउन में उन्हें देख ट्रोलर्स इसे भी बुरा बोल रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026