---Advertisement---

Celina Jaitly: मामूली नहीं पति से पिटने वाली एक्ट्रेस सेलिना जेटली , सलमान खान-अजय देवगन के साथ दी बॉलीवुड की यादगार फिल्में

Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने शादी के 15 साल बाद पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए 50 करोड़ की मांग की है। सेलिना बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने सलमान खान और अजय देवगन के साथ कई हिट मूवी दी हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 25, 2025 5:13 अपराह्न

Celina Jaitly
Follow Us
---Advertisement---

Celina Jaitly: बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस का घर टूटने की कगार पर पहुंच गया है। सेलिना जेटली ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उन्होंने पति पीटर हाग पर आरोप लगाए हैं कि, वो उनका शारीरिक शोषण करने के साथ मारपीट और घरेलू हिंसा कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सेलिना के पति ऑस्ट्रियाई होटलायर और एंटरप्रेन्योर हैं। दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। सेलिना के तीन बेटे हैं। वो पति से 50 करोड़ रुपए और तीनों बच्चों की देखभाल करने के लिए हर महीने 10 लाख रुपए मांग रही हैं। सेलिना जेटली के केस दर्ज कराने के बाद मुम्बई की कोर्ट ने उनके पति को नोटिस जारी भी किया है। आपको बता दें, सेलिना जेटली सलमान खान और अजय देवगन के साथ यादगार और हिट फिल्में दे चुकी हैं।

Celina Jaitly ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

शादी के 14 साल बाद अचानक से कोर्ट पहुंची एक्ट्रेस सेलिना जेटेली अपने पति पीटर हाग पर आरोप लगा रही है कि, वो उनका शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और यौन रुप से भी शोषण कर रहे हैं। दोनों के तलाक का मामला ऑस्ट्रेलिया में चल रहा है। सेलिना अपने तीनों बेटों की कस्टडी पति से चाहती हैं। कोर्ट में दी गई अपनी याचिका में एक्ट्रेस ने कहा है कि, उनके पति को घर पर आने से बैन लगाया जाए। वो नहींचाहती उनका पति मुम्बई उनके घर आए। आपको बता दें, सेलिना लंबे समय के अपने रिटायर्ड मैजर भाई विक्रांत कुमार जेटली के यूएई की जेल में बंद होने का मुद्दा उठा रही हैं। वो भारत सरकार से उन्हें वापस लाने की मांग कर रही हैं। लेकिन अब अचानक से पति के साथ बिगड़े उनके रिश्तों की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है।

सलमान खान और अजय देवगन के साथ हिट फिल्में देने वाली कौन है सेलिना जेटली?

आपको बता दें, सेलिनी जेटली बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ नो एंट्री जैसी सुपर हिट फिल्म की है। इसके साथ अजय देवगन के साथ ‘गोलमाल रिटर्न’ और ‘अपना सपना मनी-मानी’ जैसी तमाम सारी हिट फिल्में कर चुकी हैं। शादी होने के बाद मिस इंडिया रह चुकी एक्ट्रेस ने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अब वो अपने इसी करियर की दुहाई देते हुए पति से पैसों की मांग कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी याचिका में कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026