---Advertisement---

Chand Mera Dil: ‘प्यार में पड़ना आसान है लेकिन…’ लक्ष्य के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस से अनन्या पांडे क्या दिखा पाएगी कमाल, बदल गई रिलीज तारीख

Chand Mera Dil: अनन्या पांडे लक्ष्य के साथ फुल ऑन धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और ऐसे में यूजर्स को तोहफा देते हुए आखिर कैसे बेताबी बढ़ा दी है। आइए देखते हैं टीजर ट्रेलर और रिलीज को लेकर क्या जानकारी दी गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 6, 2026 1:38 अपराह्न

Chand Mera Dil
Follow Us
---Advertisement---

Chand Mera Dil: अनन्या पांडे लक्ष्य ललवानी के साथ रोमांस करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और उनकी आने वाली फिल्म को लेकर लोग भी एक्साइटेड है। इस सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रहे हैं जहां मेकर्स एक के बाद एक रोमांटिक पोस्टर को शेयर करते हुए लोगों को सरप्राइज देते दिखे। आइए जानते हैं आखिर अनन्या पांडे की चांद मेरा दिल कब रिलीज होने वाली है और इसका टीजर कब जारी किया जाएगा। यह सच है कि अब तक जितने भी पोस्टर्स रिलीज किए गए हैं उसे देखकर यूजर्स के बीच यह फिल्म काफी चर्चा में है।

कब अनन्या पांडे और लक्ष्य टीजर में दिखाएंगे कमाल

अलग-अलग पोस्टर शेयर करते हुए धर्मा प्रोडक्शन ने फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है और इसके साथ ही लिखा, “एक ऐसी कहानी जो प्यार में पागलपन के मायने को तोड़ती है। उसे भरती है और फिर से परिभाषित करती है।” वहीं अनन्य पांडे और लक्ष्य की चांद मेरा दिल का टीजर कल जारी किया जाएगा यानी 7 अप्रैल को वह एक बार फिर धमाका करते हुए नजर आएंगे।

रोमांटिक कैपश्न के साथ Chand Mera Dil की रिलीज तारीख हुई लॉक

इसके साथ ही जारी पोस्टर्स के साथ लिखा गया कि “प्यार में पड़ना आसान है लेकिन इसके साथ आगे बढ़ना नहीं, जब जिंदगी सिलेबस बदल देती है जब प्यार जिंदगी से ज्यादा तेज भागने लगती है।” वहीं इस दौरान शर्टलेस लक्ष्य के साथ अनन्या पांडे लूज शर्ट में नजर आ रही है। इसके साथ ही धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से बताया गया है कि विवेक सोनी द्वारा निर्देशित चांद मेरा दिल 22 मई को रिलीज होने वाली है।

अनन्या पांडे और लक्ष्य का चांद मेरा दिल पहले 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार थी लेकिन इस सब के बीच अब रिलीज तारीख बदल दी गई है और 22 मई को लॉक किया गया है। हालांकि इस सबके बीच टीज़र को देखने के लिए लोगों की एक्साइटमेंट नजर आ रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026