---Advertisement---

Chandu Champion Song: कार्तिक आर्यन में दिखा अलग जज्बा और जूनून, देख फैंस बोले- ‘तू है चैंपियन’

Chandu Champion Song: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का गाना 'तू है चैंपियन' जारी किया गया है जो वाकई काफी इमोशनल कर देने वाला है। आइए जानते हैं आखिर क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2024 5:57 अपराह्न

Chandu Champion Song
Follow Us
---Advertisement---

Chandu Champion Song: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन‘ बहुत जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है और मेकर्स फैंस को इंप्रेस करने के लिए एक के बाद एक गाने भी रिलीज कर रहे हैं। जहां बीते दिन ‘सत्यानास’ गाने को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला। वहीं अब फिल्म का दूसरा गाना ‘तू है चैंपियन’ भी जारी किया गया जिसमें कार्तिक आर्यन को देखने के बाद आप होश गंवा बैठेंगे। उनका यह अंदाज जाहिर तौर पर आपने कभी नहीं देखा होगा और एक्टर लाइमलाइट में आ गए हैं। तू है चैंपियन गाने में वह जज्बा वह जुनून साफ नजर आ रहा है जो एक चैंपियन में होने के लिए जरूरी है।

कार्तिक के अंदाज ने जीता दिल

‘तू है चैंपियन’ गाने के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ऐसे में उन्हें खास ट्रीट मिला है। कार्तिक ने अपने चाहने वालों को जबरदस्त तोहफा दिया क्योंकि इस बार वह हर बार से काफी हटके नजर आए। हमेशा कूल अंदाज़ में दिखने वाले कार्तिक में वह जुनून और जज्बात साफ नजर आ रहा है। वहीं गाने के लिरिक्स भी लोगों को एक्साइटेड करने के लिए काफी है।

कार्तिक ने कहीं दिल छू लेने वाली बात

गाने को जारी करते हुए कार्तिक आर्यन ने दिल छू लेने वाली बात कही है और फिल्म को लेकर अहम जानकारी फैंस के साथ शेयर करते हुए नजर आए। उन्होंने लिखा, “जब भी मैं तू है चैंपियन देखता हूं तो चंदू चैंपियन का पूरा सफर मेरे सामने एक फ्लैश में आ जाता है। यह गाना न केवल शारीरिक परिवर्तन को दर्शाता है बल्कि डेढ़ साल की मेरी भावनात्मक यात्रा को भी दर्शाता है जो अंत में इसने मुझे कई महीनो में एक बेहतर इंसान बना दिया है। यह अवधि पूरी तरह से समर्पण और ध्यान पर आधारित थी।

कसरत और जिम सेशन से कोई परहेज नहीं, अपने आहार तैराकी और मुक्केबाजी में कोई धोखा नहीं। आशा है कि इस जीत का जादू आप पर वैसा ही प्रभाव डालेगा जैसा इसने मुझ पर डाला है। यह मेरे जीवन का विजय थीम वाला गीत है। मैं बहुत गर्वित खुश, भावुक और बहुत सारी भावनाओं से गुजर रहा हूं क्योंकि मैं आप सभी के साथ तू है चैंपियन शेयर कर रहा हूं।”

अरिजीत सिंह ने दी आवाज

एक बार फिर ‘तू है चैंपियन’ गाने को अरिजीत सिंह ने अमित मिश्रा के साथ अपनी आवाज दी है तो म्यूजिक प्रीतम का हैं। बता दें कि कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म के लिए पिछले लंबे समय से फैंस की बेकरारी है। यह फिल्म जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026