---Advertisement---

Chandu Champion Twitter Review: दिल को झकझोरने वाली है कार्तिक आर्यन की फिल्म, देखने से पहले जानिए लोगों के रिएक्शंस

Chandu Champion Twitter Review: चंदू चैंपियन फिल्म देखने से पहले अगर आप जानना चाहते हैं इसके बारे में खास चीजें तो आइए जानते हैं लोग दे रहे हैं किस तरह के रिएक्शन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 14, 2024 11:34 पूर्वाह्न

Chandu Champion Twitter Review
Follow Us
---Advertisement---

Chandu Champion Twitter Review: लंबे इंतजार के बाद 14 जून को फिल्म ‘चंदू चैंपियन‘ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज के बाद कार्तिक आर्यन छाए हुए हैं और वह लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। हर तरफ उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है और लोग इसे सुपर डुपर हिट बता रहे हैं। इस फिल्म को दिल जीतने वाला बता रहा है तो कोई इस दर्दनाक बता रहा है। लेकिन लोगों से इसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने की कर रहे हैं प्लानिंग तो जानिए ट्विटर पर किस तरह मिल रही है कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म को रिव्यू।।

यह है फिल्म की कहानी

इस फिल्म के कहानी की बात करें तो यह चंदू चैंपियन यानी कार्तिक आर्यन के इर्द-गिर्द घूमती है। मुरलीकांत पेटपर पर आधारित यह कहानी उन लोगों के लिए है जो इसके बारे में नहीं जानते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में एक अलग पहचान बनाई और बहुत कुछ हासिल किया लेकिन लोगों को यह पता नहीं है मुरली जो सांगली महाराष्ट्र के रहने वाले थे। छोटे से परिवार से आने के बाद लोग उन्हें चंदू चैंपियन का कर मजाक उड़ाते थे लेकिन मुरली ने खुद को साबित किया और और उसकी नौकरी आर्मी की इंजीनियरिंग कोर में लग जाती है। कैसे उसने अपनी मेहनत के दम पर बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीता।

इमोशनल है फिल्म की कहानी

मुरली में वह जुनून था जिसकी वजह से वह 1965 युद्ध में हवाई हमले में कई गोलियां खाई। पैर बेकार हो जाने के बावजूद स्विमिंग में पेराओलंपिक गोल्ड जीतकर उसने अपनी एक अलग पहचान बनाई। यह फिल्म की कहानी आपको एंटरटेन करेगी और निश्चित तौर पर इमोशनल कर देगी।

इन स्टारकास्ट का चला जादू

फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की परफॉर्मेंस हमेशा की तरह कमाल रहा। बिना हीरोइन के भी वह फिल्म में अपनी एक अमिट छाप छोड़ चुके हैं और उनकी एक्टिंग देखने के बाद आपको यही लगेगा कि यह कहानी अभी सामने चल रही हो। फिल्म में विजय राज, भुवन अरोड़ा, भाग्यश्री बोर्से, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव, श्रेयस तलपडे ने लोगों को इंप्रेस किया है।

लोगों को कैसी लगी फिल्म

चंदू चैंपियन देखने के बाद लोग इसे ब्लॉकबस्टर कार्तिक आर्यन की सबसे बेस्ट फिल्म बता रहे हैं कुछ लोगों को यह फिल्म हंसाने वाली, रुलाने वाली और बहुत कुछ सीखने वाली लगी है। तो किसी ने इस फिल्म को दिल को झकझोर देने वाला बताया है। लोग इस फिल्म को देखने के बाद लगातार इस पर रिव्यू दे रहे हैं।

लोग दे रहे रिव्यू

https://twitter.com/FMovie82325/status/1801441164685725872

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026