---Advertisement---

Citadel 2 Trailer: नई टीम के साथ जुनूनी मिशन के लिए निकली प्रियंका चोपड़ा, प्राइम वीडियो ने रिलीज तारीख के साथ कहा ‘दुनिया तैयार नहीं’

Citadel 2 Trailer: प्रियंका चोपड़ा की सीरीज जिसने प्राइम वीडियो पर धमाका किया था उसका दूसरा पार्ट बहुत जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर के साथ मेकर्स ने रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 22, 2026 9:51 पूर्वाह्न

Citadel 2 Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Citadel 2 Trailer: अगर आपने भी प्रियंका चोपड़ा स्पाई एक्शन थ्रिलर सीरीज जो प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी उसे देख चुके हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि मई की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सिटाडेल की जिससे एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा वापसी करने वाली है। खास बात यह है कि सिटाडेल 2 के ट्रेलर को जारी करते हुए मेकर्स ने रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी। निश्चित तौर पर एक बार फिर से वाराणसी एक्ट्रेस को फुल ऑन एक्शन मोड में देखने के लिए इंतजार करने की जरूरत है। इस बार नई टीम नए मिशन के लिए निकल पड़ी है।

क्या होने वाली है सिटाडेल 2 की कहानी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prime Video (@primevideo)

सिटाडेल 2 ट्रेलर को देखने के बाद इतना तो तय है कि इसके पहला पार्ट से भी ज्यादा धमाका होने वाला है। मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर इस सीरीज में निश्चित तौर पर प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स और जबरदस्त एक्टिंग से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। उनके फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं तो वहीं उनके साथ एक बार फिर पॉपुलर स्कॉटिश एक्टर रिचर्ड मैडेन और स्टैनली टुची जूनियर नजर आएंगे। इस बात में कोई शक नहीं है कि यह जबरदस्त है। इतना ही नहीं ट्रेलर में बताया गया है कि इस बार नई टीम होगी और वे नए मिशन पर निकलेंगे।

Citadel 2 से कब धमाका करने आ रही प्रियंका चोपड़ा

बात करें सिटाडेल 2 की रिलीज तारीख की तो ट्रेलर के साथ-साथ प्राइम वीडियो ने इसकी भी घोषणा कर दी है। अगर आप भी उस लिस्ट में है जो इसके लिए इंतजार कर रहे थे तो बता दे कि यह ओटीटी प्लेटफार्म पर 6 मई को दस्तक देने वाली है। प्राइम वीडियो ट्रेलर को रिलीज करते हुए कहा कि “दुनिया तैयार नहीं है।” वहीं सिटाडेल 2 के ट्रेलर को देखकर लोग अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं और निश्चित तौर पर प्रियंका चोपड़ा के फैंस क्रेजी हो गए हैं।

गौरतलब है कि सिटाडेल को लोगों ने खूब पसंद किया था और दूसरा पार्ट बहुत जल्द रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा लंबे समय के बाद एसएस राजामौली की वाराणसी से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही है।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026