CM Thalapathy Vijay: इंग्लैंड में आयोजित माइकलिन ले मैंस कप रेस अजित कुमार काफी चर्चा में रहे थे। जब खबर सामने आई कि उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनके साउथ इंडस्ट्री के दोस्त सीएम थलापति विजय नजर आने वाले हैं। जब ऐसा हुआ तो सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं लेकिन लोगों की नजरें इस बात पर अटक गई कि सिर्फ सीएम विजय नहीं बल्कि उनके साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी दिखी है। दोनों की वीडियो और फोटोज जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग इसे देखकर उनके डेटिंग खबरों पर एक बार फिर से बातें बनाने लगे। अजित कुमार को गले मिलते हुए भी सीएम थलापति विजय का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
थलापति विजय दोस्त अजित कुमार और तृषा कृष्णन के साथ दिखे
View this post on Instagram
इंग्लैंड के सिल्वरस्टोन में आयोजित इस रेस में व्हाइट क्रॉप टॉप ब्लू डेनिम जींस के साथ मैरून जैकेट को कैरी करती हुई नजर आती है। वहीं इस दौरान स्टेडियम में उनके साथ कोई और नहीं बल्कि सीएम थलापति विजय को भी देखा गया। दोनों को एक साथ देखने के बाद जाहिर तौर पर एक्साइटेड हो गए। उनकी डेटिंग अफवाहें एक बार फिर से मीडिया पर सुर्खियों में है। वे अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं और अजित कुमार की कार रेसिंग कंपटीशन में उन्हें इंग्लैंड में साथ देखकर बातें बनने लगी है।
CM Thalapathy Vijay और तृषा कृष्णन की डेटिंग अफवाहों ने लोगों का खींचा ध्यान
सिल्वरस्टोन में सीएम थलापति विजय और तृषा कृष्णन को देखने के बाद उनकी डेटिंग अफवाहें सुर्खियों में है जो लंबे समय से लगातार चर्चा में रहा है। हालांकि उनमें से कोई भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आखिरी बार दोनों को साथ में लियो फिल्म में देखा गया था। कई पब्लिक इवेंट में उन्हें साथ में सपोर्ट किया गया। हालांकि दोनों की डेटिंग अफवाहें उस समय और सुर्खियों में आ गया जब विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने तलाक के लिए अर्जी डाली। ऐसी खबरें थी कि उन्होंने एक्स्ट्रा मेटल अफेयर का आरोप लगाया था।
अजित कुमार के माइकलिन ले मैंस कप रेस में थलापति विजय और तृषा कृष्णन को साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।







