---Advertisement---

Cocktail 2 Box Office Collection Day 11: कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की ‘कॉकेटल 2’ क्या हो गई फेल? कमाई देख मेकर्स का हाल बेहाल!

Cocktail 2 Box Office Collection Day 11: कृति सेनन , रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी गिर गया है। जिसके कारण मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है। क्योंकि ये अपना बजट नहीं निकाल सकी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 30, 2026 3:56 अपराह्न

Cocktail 2 Box Office Collection Day 11
Follow Us
---Advertisement---

Cocktail 2 Box Office Collection Day 11:  बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकेटल 2’ के कलेक्शन का बहुत ही बुरा हाल है।  ऑडियंस को  कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पसंद नहीं आ रही है। जिसके कारण फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। फिल्म भले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई हो लेकिन अभी तक अपना बजट नहीं निकाल सकी है।  जिसके कारण मेकर्स की टेंशन बढ़ती जा रही है। कॉकटेल 2 की रिलीज के 11वें दिन की कमाई  काफी कम है।

Cocktail 2 Box Office Collection Day 11 कितना हुआ?

शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के 11वें दिन सिर्फ  1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई  3873 शोज से हुई है। ये लव ट्रायंगल टोटल कमाई भारत में 101.32 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में ये कमाई 28.10 करोड़ रुपए है। कॉकटेल 2 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 129.42 करोड़ रुपए है।  कॉकेटल 2 का बजट 150 करोड़ के आस-पास है। जिसके कारण ये अभी तक प्रॉफिट नहीं निकाल सकी है। अक्षय कुमार की मूवी ‘वेलकम टू द जंगल’ के आने से  इसका कलेक्शन  गिरा है।  कॉकटेल 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘कॉकटेल 2’ के गिरते कलेक्शन के बड़े कारण

कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2 ‘के गिरते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के कई सारे कारण हैं। इनमें से एक अक्षय कुमार की बॉलीवुड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को माना जा रहा है। इस मूवी के रिलीज होने से ‘कॉकटेल 2’ के स्क्रीन शेयर और शोज में भारी कटौती हुई है। जिसका कारण कमाई में साफ दिख रहा है। इस फिल्म की तुलना लोग साल 2012 में आयी दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी  और  सैफ अली खान की मूवी  कॉकटेल  से कर रहे हैं। लेकिन उन्हें इसमें कुछ नया नहीं मिला। जिसके कारण उनके नेगेटिव रिव्यू  आने लगा और इसका असर कमाई में दिखा है.

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 23, 2026

Mohsin Khan

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026