---Advertisement---

Cocktail 2 Box Office Collection Day 13: कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर को दर्शकों ने दिखाया ठेंगा, कमाई देख मेकर्स का बढ़ सकता है बीपी

Cocktail 2 Box Office Collection Day 13: कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म कॉकेटल 2 का कलेक्शन काफी गिर गया है। जिसके कारण मेकर्स के लिए टेंशन खड़ी हो गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 2, 2026 1:33 अपराह्न

Cocktail 2 Box Office Collection Day 13
Follow Us
---Advertisement---

Cocktail 2 Box Office Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का बहुत ही बुरा हाल है।  100 करोड़ कमाने के बाद भी मूवी  अपना बजट निकालने के लिए जूझ रही है। फिल्म की शुरुआती रफ्तार काफी शानदार थी, लेकिन इसके बाद कमाई गिरती चली गई। अब हालत ये हो गई है कि, बजट निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है। अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’  इसके प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।

Cocktail 2 Box Office Collection Day 13 कितना हुआ?

कॉकटेल 2 ने रिलीज के 13वें दिन 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 3431 शोज से हुई है। वहीं, भारत में ये 105.10 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में ये कलेक्शन 29 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही कॉकटेल का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 134.10 करोड़ रुपए है। फिल्म का बजट 150 करोड़ के आस-पास है। जिसके कारण  ये अभी तक अपना बजट नहीं निकाल सकी है। मेकर्स के लिए सबसे बड़ी समस्या ही ये बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन गिरने का कारण

कॉकटेल 2 को सबसे बड़ी चुनौती एक्टर अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म से मिल रही है। इसके साथ ही मूवी के रिव्यू में अधिकतर लोगों का कहना है कि, इसकी कहानी में कोई नयापन नहीं है। जिसके कारण ऑडियंस इसे देखने से बच रही है। कुछ लोगों को इसमें इमोशनल गहराई की कमी लगी है। इस फिल्म की तुलना कुछ लोग 2012 में आई सैफ, दीपिका और डायना पेंटी की मूल फिल्म ‘कॉकटेल’ अपने गानों और स्टोरी से कर रहे हैं। इसके मुताबित उन्हें ये ना मिलने पर वो इस फिल्म को देखने के बच रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ashnoor Kaur

जुलाई 2, 2026

Randeep Hooda

जुलाई 2, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 6

जुलाई 2, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Salman Khan

जुलाई 2, 2026

Kangana Ranaut

जुलाई 2, 2026