Cocktail 2 Box Office Collection Day 5: लुढ़की ‘कॉकटेल 2’ की कमाई, फिर भी कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर बनाने जा रहे बड़ा रिकॉर्ड!

Cocktail 2 Box Office Collection Day 5: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' की कमाई में पांचवें दिन गिरावट आयी है। जिसके कारण मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है। वहीं, ये फिल्म बड़ा रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है।

Cocktail 2 Box Office Collection Day 5

Picture Credit: Google

Cocktail 2 Box Office Collection Day 5:  कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का फैंस को बहुत लंबे समय से इंतजार था। 19 जून 2026 को जैसे ही ये रिलीज हुई दर्शकों ने इस पर भर-भरकर प्यार लुटाया और मूवी ने ऑपनिंग डे पर ही 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। लेकिन रिलीज के एक हफ्ते से पहले ही मूवी की कमाई गिर गई है। रिलीज के पांचवे दिन फिल्म की कमाई काफी गिर गई है। लेकिन अच्छी बात ये है कि, ये मूवी बहुत जल्द अपना बजट निकाल सकती है।

Cocktail 2 Box Office Collection Day 5 कितना  हुआ?

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर ‘कॉकटेल 2’ फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 6.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ये कमाई 9565 शोज से हुई है। कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर स्टाटर इस लव स्टोरी ने भारत में 61 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, विदेशों में इसकी ओवरसीज कमाई 22.25 करोड़ रुपए है। इस तरह पांच दिनों के अंदर ये बॉलीवुड मूवी टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 95.11 करोड़ रुपए कर चुकी है। बहुत जल्द ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म की कमाई बेशक घटि है लेकिन ये फिल्म  2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बन चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि, ये फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।  कॉकटेल 2 का बजट  150 करोड़ के आस-पास है। कलेक्शन के आंकड़ों से उम्मीद की जा रही है कि, ये बहुत जल्द अपना बजट निकाल सकती है। बॉक्स ऑफिस केलक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘कॉकटेल 2’ फिल्म के गिरते कलेक्शन के संभावित कारण

‘कॉकटेल 2’ के डायरेक्टर होमी अदजानिया हैं। इससे पहले वो साल 2012 में आयी दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की फिल्म कॉकटेल को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। ऑपनिंड डे पर 20 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म की कमाई 6 करोड़ प्रति दिन पर पहुंच गई है। इसका प्रमुख कारण फिल्म में नयापन ना होना बताया जा रहा है । वहीं, काफी लोगों को ये इमोशनल ड्राम लग रही है।

 

Exit mobile version