Cocktail 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड फिल्म ‘कॉकटेल’ 2 ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के एक हफ्ते के अंदर सेंचुरी लगाना अपने आप में ऐतिहासिक है। लेकिन फिल्म का कलेक्शन काफी गिर गया है। जिसके कारण अब मेकर्स के लिए बजट निकालना थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। हालंकि रिश्तों के जाल में उलझा ये लव ट्रायंगल वीकेंड पर और भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। लेकिन रश्मिका मंदाना , कृति सेनन और शहिद कपूर के लिए सबसे बड़ी चुनौती 26 जून को रिलीज होने वाली ‘ वेलकम टू द जंगल ‘है।
Cocktail 2 Box Office Collection Day 6 कितना हुआ?
‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के छठे दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 9745 शोज से हुई है। भारत में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की ये फिल्म 78.76 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, इसका विदेश में टोटल कलेक्शन 24 करोड़ रुपए हो गया है। कॉकटेल 2 का अभी तक का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 102.76 करोड़ रुपए है। फिल्म का बजट 150 करड़ो रुपए है।लेकिन जिस तरह से इस फिल्म का प्रतिदिन कलेक्शन गिर रहा है। आने वाले दिनों में मेकर्स के लिए टेंशन खड़ी कर सकता है। ऐसी अटकले लग रही है कि, 26 जून 2026 को अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के रिलीज होते ही कॉकेटल के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो जाएगी।बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘कॉकटेल 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में क्यों आयी गिरावट?
कॉकटेल 2 के डायरेक्टर होमी अदजानिया हैं। उन्होंने ही साल 2012 में कॉकेटल 2 बनाई थई। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी थे। कॉकटेल 2 इसी का पार्ट है। इस कृति सेनन की इस फिल्म ने ऑपनिंड डे पर 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। लेकिन हफ्ता खत्म होने से पहले ही इसकी कमाई 5 करोड़ तक पहुंच गई है। इसका कारण कुछ लोग कहानी में कुछ नयापन ना मिलना बता रहे हैं। इसके साथ ही दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ और विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी मूवी ‘हॉन्टेड 2’ का भी इस पर असर पड़ा है। फिलहाल ‘कॉकटेल 2’ को अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ से बड़ी चुनौती मिल सकती है।
