---Advertisement---

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8: कृति सेनन , रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर पर कितनी भारी पड़ी अक्षय कुमार की कॉमेडी? वीकेंड पर देखने से पहले जानें

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8: कृति सेनन , रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' पर अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का असर दिखने लगा है। ये एक कॉमेडी फिल्म है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 27, 2026 1:34 अपराह्न

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8
Follow Us
---Advertisement---

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8:  कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए दूसरा हफ्ता शुरु हो चुका है। फिल्म ने कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन ये बजट नहीं निकाल पायी है। अब गिरती कमाई पर अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ कॉमेडी फिल्म भारी पड़ रही है। अगर वीकेंड  पर आप इस लव ट्रायंगल को देखने का प्लान कर रहे हैं तो  इसका टोटल कलेक्शन और ऑडियंस का रिस्पोंस जरुर जानें।

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8 कितना हुआ?

‘कॉकटेल 2’ फिल्म  एक इमोशनल लव ट्रायंगल  है।  इसका बजट 150 करोड़ के आस-पास है। इस मूवी ने ऑपनिंग डे पर 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। लेकिन इसके बाद कमाई गिरती गई। रिलीज के आठवें दिन कृति सेनन, रस्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की इस मूवी ने 4.25 करोड़ की कमाई की है। ये कलेक्शन 5965 शोज से हुआ है। भारत में कॉकटेल 2  ने 74.75 करोड़ रुपए कमा लिए है। इसके साथ ही विदेशों में इसका ओवरसीज कलेक्शन 25.50 करोड़ रुपए है। कॉकटेल 2 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 114.67 करोड़ रुपए हो चुका है। इसका बजट 150 करोड़ के आस-पास है। लेकिन प्रतिदन की कम होती कमाई ने मेकर्स के सामने बजट निकालने की चुनौती खड़ कर दी है।बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘कॉकटेल 2’  पर अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का क्या पड़ा असर?

‘कॉकटेल 2’ का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इनके डायरेक्शन में साल 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की मूवी कॉकटेल भी बनी थी। जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। लेकिन इस मूवी का दूसरा पार्ट थोड़ा चुनौतीभरा हो गया है। इसका कलेक्शन गिरने का कारण पहले से ही कुछ लोग कमजोर और पुरानी कहानी को मान रहे थे। लेकिन अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ इस पर काफी भारी पड़ रही है। ये एक बड़े बजट की मास-एंटरटेनर फिल्म है , जिसने कॉकटेल 2 की स्क्रीन और शोज को कम किया है। इसके आने से दर्शकों का ध्यान बंट गया है। आने वाले दिनों में कॉकटेल 2 अपना बजट निकाल पाती है या नहीं सभी की नजर इस  पर बनी हुई है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026