Cocktail 2 Box Office Collection Day 9: सैफ अली खान के रिकॉर्ड को शाहिद कपूर ने किया चकनाचूर, जानें कमाई में किस तरह दिखाया दबदबा

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9: 14 साल के बाद कॉकटेल की रिकॉर्ड को शाहिद कपूर ने तोड़ा और कमाई में कुछ इस कदर दबदबा दिखाया है कि लोग हैरान रह गए हैं। आइए जानते हैं शनिवार को कितना कलेक्शन हुआ है और कैसे ओरिजिनल फिल्म पर भारी पड़े हैं।

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

Photo Credit- Google Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9: 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फिल्म कॉकटेल रिलीज हुई थी और 14 साल के बाद शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और  कृति सेनन की कॉकटेल 2 रिलीज हुई है। इस सब के बीच सबसे बड़ा दिलचस्प बात यह है कि यह ओरिजिनल फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रही है। जी हां कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 के बाद इसकी कमाई ने ओरिजिनल फिल्म के रिकॉर्ड पर भारी पड़ा है। होमी अदाजानिया के निर्देशन में बनने वाली फिल्म से कैसे शाहिद कपूर ट्रेंड कर रहे हैं। आइए जानते हैं कमाई का हाल क्या है।

जानें शाहिद कपूर की Cocktail 2 Box Office Collection Day 9 की स्थिति

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 की बात करें तो इंडिया में इसका कलेक्शन 78.75 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं शनिवार की कमाई की बात करें तो शाहिद कपूर की फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये छापे हैं। निश्चित तौर पर 8वें दिन के कलेक्शन से उछाल देखने को मिला। लगातार कमाई में उठापटक जारी है और ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर ओवरऑल यह फिल्म किस कदर कमाई कर पाती है।

देखें कैसे सैफ अली खान पर भारी पड़े शाहिद कपूर

वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण की फिल्म की बात करें तो 49 दिन तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही थी। इसने 71.24 करोड़ रुपए बटोर लिए और कॉकटेल 2 का दबदबा देखा जा रहा है। अभी रिलीज को सिर्फ 9 दिन हुए हैं और 78 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। अब ऐसे में आगे यह किस रिकॉर्ड को बना पाती है और फैंस इस पर कितना प्यार लुटा पाते हैं यह देखना काफी खास होने वाला है।

 

Exit mobile version