Dhurandhar 2: फिल्म निर्देशक आदित्य धर की नई मूवी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। खबर लिखे जाने तक धुरंधर 2 मूवी 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। फिल्म की कमाई से इतर एक अभिनय की चर्चा जोरों पर है जिसका जुड़ाव यूपी के प्रयागराज से है। धुरंधर 2 देख चुके या इस संदर्भ में जानकारी रखने वालों को पता चल गया होगा कि यहां बात माफिया रहे अतीक अहमद की हो रही है।
दरअसल, धुरंधर 2 में अतीक अहमद के कैरेक्टर को आतीफ अहमद के रूप में दर्शाया गया है। इसको लेकर नीतीश कुमार के करीबी रहे केसी त्यागी ने सवाल उठाए हैं। जेडीयू का दामन छोड़ चुके केसी त्यागी ने इसे खतरनाक ट्रेंड बताते हुए निर्देशन को कटघरे में खड़ा किया है। अतीक अहमद के कैरेक्टर को लेकर नए सिरे से घमासान का दौर जारी है।
केसी त्यागी ने Dhurandhar 2 के निर्देशन पर उठाए सवाल!
नीतीश कुमार के करीबी रहे पूर्व जेडीयू नेता केसी त्यागी ने चर्चित धुरंधर 2 मूवी के निर्देशन को कटघरे में खड़ा किया है। केसी त्यागी ने नई फिल्म में माफिया व पूर्व सांसद रहे अतीक अहमद के कैरेक्टर पर आपत्ति जताई है।उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इसे खतरनाक ट्रेंड बताया है और सरकार से दखल देने की अपील की है।
Delhi: On the portrayal of Mafia Don Atiq Ahmed’s direct connection to ISI in the movie Dhurandhar 2, Former Rajya Sabha MP KC Tyagi says, “This is a dangerous trend, and the government should adopt a strict stance on it” pic.twitter.com/70G7SRk1RS
— IANS (@ians_india) March 20, 2026
केसी त्यागी ने मुखरता के साथ अतीक अहमद के कैरेक्टर का विरोध किया है। उनका कहना है कि “यह एक खतरनाक प्रवृत्ति है और सरकार को इस पर सख्त रुख अपनाना चाहिए।” केसी त्यागी के बयान से उनका तल्ख देखा जा सकता है। इससे पूर्व 15 अप्रैल 2023 को जब अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या हुई थी, तब पूर्व जेडीयू नेता ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।
अतीक अहमद के किरदार को लेकर छिड़ा घमासान!
चर्चित मूवी धुरंधर 2 में यूपी से आने वाले अतीक अहमद का भी किरदार देखने को मिला है। 51 वर्षीय अभिनेता सलीम सिद्दीकी ने आतिफ अहमद नाम के साथ इस किरदार को निभाया है। इसमें वो मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के सहयोगी बने हैं। धुरंधर 2 में आतिफ अहमद के कथित आईएसआई एजेंट होने, अंडरवर्ल्ड कनेक्शन और नकली नोटों के नेटवर्क को दर्शाया गया है।
यूपी विधानसभा के साथ लोकसभा के सदस्य रहे अतीक अहमद का किरदार निभा रहे सलीम सिद्दीकी का अभिनय सवालों में है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे एक्टर्स को लेकर बनी धुरंधर में आतिफ अहमद का आना सुर्खियों का केन्द्र बना है। तमाम सपा, कांग्रेस, एआईएमआईएम व अन्य दलों से नेता इस किरदार का विरोध करते हुए निर्देशन पर सवाल दाग रहे हैं।






