---Advertisement---

Coolie Box Office Collection Day 1: Rajinikanth के सामने Chhaava ही नहीं Pathan भी गिरी औंधे मुंह, देखें कमाई में कैसे की हवा टाइट

Coolie Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की कुली बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है यहां न सिर्फ शाहरुख खान की पठान बल्कि विक्की कौशल की छावा की बोलती बंद नजर आई। लोकेश कनगराज की फिल्म ने सुनामी मचा दी है। आइए जानते हैं कलेक्शन का हाल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2025 10:57 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 15, 2025 11:34 पूर्वाह्न

Coolie Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Coolie Box Office Collection Day 1: आते ही छा गई रजनीकांत की कुली! जैसी उम्मीद की जा रही थी उससे दादा बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिला। अगर बात करें कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 की तो इसने ना सिर्फ विक्की कौशल की छावा बल्कि Shah Rukh Khan की Pathan को भी पटकनी देती हुई नजर आई है। बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की जोड़ी गरजती हुई नजर आई और आमिर खान के कैमियो ने कमाल दिखाया। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच कुली को लेकर जबरदस्त क्रेज के बीच फर्स्ट डे की कमाई ने लोगों को हैरान कर दिया है। Coolie Box Office Collection Day 1 वाकई शॉकिंग है जो रजनीकांत के स्टारडम को बयां करने के लिए काफी है।

कुली बॉक्स ऑफिस क्लेक्शन डे 1 से रजनीकांत ने लगाई दहाड़

जहां तक बात करें Coolie Box Office Collection Day 1 की तो Sacnilk के मुताबिक इसने 65 करोड़ रुपए छापे हैं जहां तमिल में 45 करोड़ तो हिंदी में 4.5 करोड़, तेलुगु में 15 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। कन्नड़ में 0.5 करोड़ रुपए हैं। इस कदर कमाई जाहिर तौर पर बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों के लिए मुसीबत बनी है। छावा और पठान जैसी फिल्म जो सिनेमाघर में पहले ही धमाल मचा चुकी है उसे भी मात देती हुई नजर आई। शाहरुख खान और Vicky Kaushal का स्टारडम भी फीका पड़ गया है और रजनीकांत के साथ नागार्जुन और आमिर खान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दी है।

रजनीकांत की Coolie Box Office Collection Day 1 के सामने फिसड्डी निकली छावा और Pathan

ऐसा में ओपनिंग डे पर 65 करोड़ कमाने वाली Coolie की बात करें तो इसके सामने Shah Rukh Khan की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान भी कम नजर आई क्योंकि इसने रिपब्लिक डे के मौके पर 57 करोड़ रुपए छापे थे। जहां हिंदी में 55 करोड़ तो तेलुगु में 1.5 करोड़ और तमिल में 0.5 करोड़ रुपए थे। हालांकि विक्की कौशल की छावा के पहले दिन की कमाई की बात करें तो इसने 31 करोड़ रुपए की कमाई की और फैंस के बीच इसका खुमार भी काफी देखा गया था लेकिन रजनीकांत ने इन सभी रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।

कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 के बाद यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर सिनेमाघरों में कब तक रजनीकांत की दहाड़ सुनने को मिलती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026